Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट रद, दिल्ली की फ्लाइट भी लेट

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 10 Dec 2025 05:05 PM (IST)

    मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही, दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की ...और पढ़ें

    Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार का दिन यात्रियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। कुल 12 विमानों का आवागमन सामान्य रूप से हुआ, लेकिन मुंबई रूट पर उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल से रद कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइट रद की सूचना यात्रियों को पहले ही मिली

    विमान कंपनी की ओर से फ्लाइट रद होने की जानकारी पहले ही यात्रियों को भेज दी गई थी। इससे उन्हें एयरपोर्ट आकर वापस लौटने, अतिरिक्त किराया खर्च करने या समय बर्बाद होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। यात्री समय रहते अपनी यात्रा योजना बदल सके, जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई।

    दिल्ली फ्लाइट लेट, अकाशा की उड़ान देर से पहुंची

    उधर, दिल्ली रूट पर भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं रही। अकाशा एयरलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट देरी से दरभंगा पहुंची। इसका असर आगे की उड़ान पर भी पड़ा और विमान को दिल्ली के लिए तय समय से लेट रवाना होना पड़ा।

    एयरपोर्ट पर मिला मिला-जुला अनुभव

    जहां एक ओर मुंबई रूट की फ्लाइट रद होने से यात्रियों में निराशा दिखी, वहीं समय रहते दी गई सूचना ने समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया। दूसरी ओर दिल्ली रूट पर देरी ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया। दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने दिन भर रद्दीकरण और देरी की इस दोहरी स्थिति का अनुभव किया, लेकिन समग्र रूप से संचालन सामान्य रहा।

    मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट सबकुछ सामान्य था

    बता दें कि एयर क्रू रोस्टिंग का प्रभाव मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा पर नहीं रहा। इससे उड़ान सेवा सामान्य होने लगी है। दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर क्रू रोस्टिंग की वजह से उड़ान सेवा बेपटरी हो गई थी, जिसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मची की नौबत बनी थी। उधर मंगलवार को एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट, इंडिगो एवं अकाशा की पांच जोड़ी विमानों का आवागमन हुआ।

    एक-एक जोड़ी विमान को शेड्यूल से बाहर रखा गया था

    जबकि दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर इंडिगो और स्पाइसजेट की एक-एक जोड़ी विमान को शेड्यूल से बाहर रखा गया। इससे मंगलवार को दरभंगा और कोलकाता हवाई मार्ग पर इकलौता इंडिगो की उड़ान प्रभावित होने की वजह से कोलकाता के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही।

    वहीं दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट की उड़ान नहीं रहने से यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 बजे से एक घंटा 36 मिनट विलंब से 12:26 बजे पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 बजे से दो घंटा 24 मिनट विलंब से 3:44 बजे पहुंची।