Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: वोटिंग से पहले एक्शन में कांग्रेस, जाले के निर्दलीय प्रत्याशी को पार्टी से निकाला

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 06:32 PM (IST)

    जाले विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मशकुर अहमद उस्मानी को कांग्रेस पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कार्रवाई दल विरोधी गतिविधियों के चलते की है। उस्मानी ने 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी भूमिका पर सवाल थे।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दल विरोधी गतिविधि के कारण जाले विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकुर अहमद उस्मानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सचिव नलिन कुमार ने इस आशय का पत्र निर्गत किया है। कहा है कि मशकुर अहमद उस्मानी ने अपना निर्दलीय नामांकन किया था।

    बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जाले से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे मशकुर लगभग 65,580 वोट हासिल कर भाजपा के जीवेश कुमार से 21,796 मत से चुनाव हार गए थे।

    गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में...', राहुल गांधी ने खेला नया दांव

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यहां आधी आबादी के महासंग्राम में पति और ससुर झोंक रहे ताकत, दिलचस्प हुआ मुकाबला

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें