Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar latest news : यात्रियों को झटका, बगैर सूचना रद हुई दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट

    By Rahul Kumar Gupta Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 11:07 PM (IST)

    दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद होने से यात्रियों को परेशानी हुई। अकासा ने पहले सूचना दी, पर स्पाइसजेट ने नहीं। या ...और पढ़ें

    Hero Image

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट और अकासा की एक एक फ्लाइट शेड्यूल में रद रही। अकासा की फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले दे दी गई थी। जबकि स्पाइसजेट की ओर से इसकी सूचना पहले से यात्रियों को नहीं दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। तीन बजे तक बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए। 5:50 में फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर दरभंगा लैंड करती। लेकिन 3:30 बजे यात्रियों के बीच अचानक फ्लाइट रद किए जाने की घोषणा की गई। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी रही।

    सभी यात्री टिकट  को गुरुवार में रिशेड्यूल कराकर वापस घर लौट गए। वहीं मुंबई से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि चेक इन प्रणाली में दिक्कत की बात दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं हुई।

    निदेशक दिलीप कुमार ने भी इसकी पुष्टि की।जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे में पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234  निर्धारित समय 12:20 से तीन मिनट पहले पहुंच गई।

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 15:45 से दो घंटा 20 मिनट विलंब से 3:05 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 23 मिनट विलंब से 2:28 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से 41 मिनट विलंब से 3:51 में पहुंची।