चिराग पासवान ने तेजस्वी के MY का बताया नया अर्थ, कहा- एकबार फिर एनडीए सरकार
Bihar Assembly Election 2025: चिराग पासवान ने पहाड़पुर में एनडीए उम्मीदवार राजू तिवारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास पर जोर दिया। पासवान ने महागठबंधन पर जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया और 90 के दशक की अराजकता को याद दिलाया। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी एनडीए सरकार बनाने की अपील की।

Bihar Politics: पूर्वी चंपारण में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते चिराग पासवान। जागरण
संवाद सहयोगी, पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: जहां से चुनाव प्रचार शुरू किया वहीं पर आज अपनी अंतिम सभा कर इसकी समाप्ति कर रहा हूं। यह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मेरी अंतिम सभा है।
पहले चरण के रुझान में बिहार में फिर से एनडीए की डबल इंजन की सरकार आ रही है। एनडीए सरकार आने पर अगले पांच साल बिहार के लिए महत्वपूर्ण होगा। ग्यारह साल के मोदी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
बिहार में आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को 10-10 हजार दिए जा रहे हैं। महिलाएं आगे बढे इसके लिए 02-02 लाख और दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। हम विकास की बात करते हैं व महागठबंधन के लोग जाति धर्म मजहब में बांटने का काम करते हैं।
याद कीजिए 90 का दशक जब लूट,डकैती,भ्रष्टाचार,बालात्कार चरम पर था। जो बिहार को बर्बादी के तरफ़ ले गया। मेरे लिए एमवाई समीकरण में एम मतलब महिला व वाई का मतलब युवा है।
उक्त बातें पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के मखनीया हाई स्कूल के खेल मैदान में गोविंदगंज से एनडीए समर्थीत लोजपा(आर) प्रत्याशी राजू तिवारी के लिए विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक प्रधानमंत्री बिहार में 12-13 बार आ गए हैं जो दर्शाता है कि बिहार और बिहारी प्रधानमंत्री के लिए कितनी प्राथमिकता रखते हैं।
जब-जब पीएम बिहार आए लाखों करोड़ों का सौगात दिए हैं। गांव से शहरों की दूरी को एनडीए व नीतीश कुमार की सरकार ने कम किया है। देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुक्त में अनाज दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर पहाड़पुर हाईस्कूल के खेल मैदान में एनडीए के लोजपाआर प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को भोजपुरी के पावर स्टार स्टार पवन सिंह ने भी बोधित किया।
अपने संबोधन में भोजपुरी स्टार ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बना कर बिहार के विकास की रफ्तार को और तेज करना है। सरकार बनाने के लिए आपको मतदान करना है।
सभा को पूर्व विधायक राजन तिवारी,रतन तिवारी,लोजपा(आर) के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मिश्रा,हिरालल गिरी, जितेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव चौरसिया,आदी ने सभा को संबोधित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।