Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की सुरक्षित वापसी, जिलाधिकारी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 02:14 PM (IST)

    भारत सरकार नेपाल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए गंभीर है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के पर्यटकों को सुरक्षित भेजा गया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल स्वयं निगरानी कर रहे हैं और दूतावास से लगातार संपर्क में हैं। वतन वापसी पर पर्यटकों ने खुशी जताई। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिलाधिकारी ने आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किया है।

    Hero Image
    नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में लगी सरकार

    जागरण संवाददाता, वीरगंज (नेपाल)। भारत सरकार नेपाल में फंसे भारतीय लोगों की सुरक्षित वतन वापसी को लेकर गंभीर है। इस सिलसिले में सरकार की ओर से नेपाल से लगी सीमा के सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य सरकार की ओर से भी लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे। उपरोक्त आलोक में पूर्वी चंपारण से लगी नेपाल सीमा के रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों की एक विशेष टीम तैनात की है।

    इस कड़ी में बुधवार की रात नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के 22 व कर्नाटक के 16 पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रक्सौल बॉर्डर से रवाना किया गया। रक्सौल में इस पूरी प्रक्रिया की मानीटरिंग की जिम्मेदारी यहां के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को दी गई है।

    जिलाधिकारी स्वयं सभी स्थितियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है। दूतावास, सशस्त्र सीमा बल व कस्टम के अधिकारी लगातार इस काम को कर रहे हैं।

    जिलाधिकारी को नेपाल में फंसे लोग सीधे फोन कर रहे हैं। फोन आने के साथ जिलाधिकारी लगातार नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की वापसी का प्रबंध करा रहे हैं। वतन वापसी के वक्त भारतीय पर्यटकों ने अपनी खुशी का इजहार- भारत माता की जय के नारों के साथ किया। इसी नारे के बीच उनके वाहन रक्सौल बार्डर से आगे के सफर के लिए बढ़े।

    नेपाल में बनी स्थिति पर नजर

    जिलाधिकारी की ओर से नेपाल में बनी स्थितियों पर नजर रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। नेपाल में हुई जेल ब्रेक की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है।

    इस कड़ी में बुधवार की शाम नेपाल के काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने सीमा पर तैनात एसएसबी व बिहार पुलिस के सभी थानों के थानाध्यक्ष समेत सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

    आपात स्थिति में जिलाधिकारी से करें संपर्क

    जिलाधिकारी ने नेपाल में फंसे पर्यटकों के लिए अपना सरकारी नंबर 91 94731 91301 जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क कर रहे लोगों का लगातार मदद पहुंचाई जा रही है।

    ‘नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की वापसी के लिए सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के आलोक में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पर्यटकों के फोन भी आ रहे। आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के पर्यटकों के बारे में जानकारी मिली तो उनकी सुरिक्षत वापसी कराई गई है। सीमा पर सामान्य स्थिति कायम रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।’- सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण।