Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, नेपाली कांग्रेस कार्यालय में आगजनी; केपी ओली के घर से उठा धुएं का गुबार

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 12:57 PM (IST)

    नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिससे हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। रक्सौल-वीरगंज में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी है। रक्सौल-वीरगंज मुख्यपथ पर कर्फ्यू तोड़कर टायर जलाए जा रहे हैं। हिंसा को देखते हुए नेपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है जिसके कारण भारतीय नागरिक वापस लौट रहे हैं।

    Hero Image
    रक्सौल-वीरगंज सड़क पर हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस; भारत-नेपाल मैत्री पुल बंद

    जागरण संवाददाता, रक्सौल। नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर युवाओं में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंसक प्रदर्शन में अभी तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल से सटे भारतीय इलाकों में भी अलर्ट है।

    मंगलवार सुबह रक्सौल-वीरगंज एसपी ऑफिस के पास घंटा घर चौराहे पर पथराव करते आंदोलनकारियों पर पुलिस आत्म सुरक्षार्थ ने आंसू गैस छोड़ी।

    वहीं, रक्सौल-वीरगंज मुख्यपथ पर कर्फ्यू तोड़ टायर जलाकर प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारी सड़क पर आ गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आंसू गैस छोड़ रही है।

    हिंसक होते प्रदर्शन के बाद नेपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यही कारण है कि भारतीय नागरिक नेपाल से वापस लौट रहे हैं।

    रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप मुख्यपथ पर स्थित शंकराचार्य द्वार पर पुलिस ने आवागमन बंद कर दिया है।

    वीरगंज (नेपाल) में कर्फ्यू के बाद जैसे-तैसे भारतीय सीमा में पहुंच रहे लोग।

    दोपहर होते-होते प्रदर्शनकारियों ने वीरगंज स्थित नेपाली कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आग लगा दी।

    दूसरी ओर, वीरगंज स्थित कानून मंत्री अजय चौरसिया के आवास पर पथराव व तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई है।

    नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के भक्तापुर बालकोट स्थित निजी निवास से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। बता दें कि केपी ओली ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

    फोटो सौजन्य: रवि दहाल (काठमांडु)

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Nepal Social Media Ban: नेपाल सरकार के खिलाफ जनकपुर बंद, युवाओं में आक्रोश; अब तक 24 की मौत