Bihar Politics: '14 नवंबर को रिजल्ट जारी होगा और...', गया में चिराग पासवान का बड़ा बयान
चिराग पासवान ने कहा कि अगले 5 साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल होंगे, 2047 तक बिहार विकसित राज्य बनेगा। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने एनडीए सरकार बनने की बात कही और विपक्ष पर हमला बोला। नित्यानंद राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एनडीए को जिताने की अपील की।

चिराग पासवान।
संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। अगले 5 साल बिहार का स्वर्णिम काल होगा। 2047 में भारत के साथ बिहार भी विकसित राज्य होगा। युवाओं को रोजगार और छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए अन्य प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा। उक्त बातें सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शेरघाटी के रंगलाल इंटर स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोलीं।
उन्होंने कहा कि यहां जो उम्मीदवार भेजा गया है अगर उसको आप लोगों ने आशीर्वाद दिया तो सरकार में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 14 नवंबर को रिजल्ट जारी होगा और मोदी-नीतीश नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। अगर गलती से दूसरा प्रतिनिधि आया तो 5 साल सरकार नहीं होने का बहाना बनाते रह जाएगा, इसलिए आप सब एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जितनी बार बिहार आते हैं लाखों-करोड़ों देकर जाते हैं। उनकी प्राथमिकता में बिहार है। 90 के दशक मां-बेटियों का बाहर निकालना मुश्किल था। 2005 में जब नीतीश सरकार आई तो गठबंधन की सरकार बनी। बिहार में बदलाव आया।
उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जो पांच-दस साथियों को एक साथ लेकर नहीं चल सकते वो बिहारियों को भी साथ लेकर नहीं चल सकते। हमारे प्रधानमंत्री न कोरोना काल में भूखे को भोजन दिया। विषम परिस्थितियों से देश को निकाला। महिला को उद्यमी बनने के लिए 10 हजार रुपए दिए गए, लेकिन विपक्ष के लोग सोचते हैं महिलाएं घर में रहे।
इस मौके पर भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दीपावली छठ की शुभकामना के साथ कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। 15 साल के शासन करने वाले लोग जब सता छोड़कर गए थे तो दो हजार करोड़ बजट हुआ करता था जो अब 3 लाख करोड़ का बजट है। आज घर घर बिजली है। दवाई, पढ़ाई की व्यवस्था है। सरकार 80 करोड़ लोग को भोजन के लिए अनाज दे रही है। बुनियादी सुविधाएं हैं। मोदी-नीतीश के गठजोड़ से बिहार आगे बढ़ रहा है। एनडीए प्रत्याशी को जिताएं।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पांच पांडव कौरव से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सभा को प्रत्याशी उदय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन गया जिला पश्चिमी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।