छठ के लिए आज से डीडीयू-गया के बीच चलेगी अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी खुलने का समय
छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 22 अक्टूबर से एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 9 बजे रवाना होगी और गया जंक्शन तक विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में भी यह ट्रेन गया से डीडीयू तक चलेगी, जिससे छठ पर्व के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

डीडीयू और गया के बीच रोज चलेगी अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, गयाजी। छठ महापर्व के लिए अपने घर आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से 22 अक्टूबर बुधवार से अगले आदेश तक प्रतिदिन एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 09 बजे रवाना होगी।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन के बीच इस ट्रेन का चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।
डीडीयू जंक्शन से 09 बजे सुबह खुलेगी
गया जंक्शन पहुंचने पर यही ट्रेन इसी मार्ग और ठहराव के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए वापसी करेगी। डीडीयू जंक्शन से 09 बजे सुबह खुलने के बाद यह ट्रेन गया जंक्शन तक ओपन टाइमिंग के साथ चलाई जाएगी।
गया जंक्शन से डीडीयू तक वापसी में भी ओपन टाइमिंग के साथ परिचालन होगा। छठ पर्व के लिए डीडीयू मंडल तक पहुंच रहे उत्तर और दक्षिण बिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सहायक होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।