Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi CM रेखा गुप्ता का बयान, कहा-बिहार में अब विकास की रफ्तार, लालटेन की लौ बुझी

    By kaushlendra kumarEdited By: Radha Krishna
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 03:36 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शेरघाटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, लालटेन राज के अपराधों का उल्लेख किया और परिवारवाद का आरोप लगाया। रेखा गुप्ता ने लोगों से एनडीए उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

    Hero Image

    रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शेरघाटी के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में भगवान विष्णु का उदघोष करते हुए अपना चुनावी संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की नगरी गया में आकर उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। एनडीए के पांचों दल मिलकर एक मजबूत सरकार बना रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, सड़कों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और एयरपोर्ट का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब मुश्किल से पटरी पर लौटा है, युवाओं को शिक्षा और रोजगार की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

    रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालटेन राज में लूट, हत्या और इज्जत लूट की घटनाएं आम थीं। आज वे किस मुंह से वोट मांगने आते हैं? जिन्होंने पशुओं का चारा खा लिया, किसानों की जमीन निगल ली, वे अब विकास की बात करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कभी गरीब के बेटे की ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, अप्पू और पप्पू मिलकर बिहार में फिर 15 साल वाली सरकार लाना चाहते हैं।

    हवाई चप्पल पहनने वाला भाई आज हवाई जहाज से चल रहा है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जो लोग राम के नहीं हैं, भारत माता को गाली देते हैं, सेना का अपमान करते हैं,उन्हें तालाब नहीं, चुल्लू भर पानी की जरूरत है।

    अपने संबोधन के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि एनडीए के प्रत्याशी को हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर विजय दिलाएं। सभा को लोजपा सांसद अरुण कुमार भारती ने संबोधित करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का वादा याद दिलाया।

    सभा में प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, धनराज शर्मा, डॉ विनोद प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।