Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कैमूर के सहुका में राम रथ पूजन के बाद हुआ धन संग्रह

रामगढ़ प्रखंड के सहुका गांव में भी राम रथ का जोरदार स्वागत हुआ।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 04:06 PM (IST)
Hero Image
कैमूर के सहुका में राम रथ पूजन के बाद हुआ धन संग्रह

गया। रामगढ़ प्रखंड के सहुका गांव में भी राम रथ का जोरदार स्वागत हुआ। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पैतृक गांव में राजद विधायक सुधाकर सिंह दो कदम आगे बढ़ राम रथ का स्वागत किए। इससे पूर्व घरों की महिलाएं रथ पर लगी भगवान श्रीराम के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर आरती की। इस दौरान जय श्री राम का नारा बुलंद हुआ। पूरा रामगढ़ इलाका इस समय राममय बना हुआ है। हर जगह भगवान श्रीराम के गीत सुनाई पड़ रहे हैं। इसके पहले घर की महिला पुरुष सदस्य रथ का आरती कर धन राशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण की। बताया जा रहा है कि केवल सहुका गांव से 11 लाख रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए भेंजा गया। भगवान श्रीराम के यात्रा में पड़ाव भूमि के रुप में रामगढ़ की पहचान होने से यहां रामभक्तों में उत्साह की परकाष्ठा चरम पर है। प्रतिदिन लाखों रुपये श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में रामगढ़ से जा रहा है। राम भक्तों की टोली गांव गांव निकल पड़ी है। सहुका व डरवन में राम रथ के पहुंचते ही लोग पूजन अर्चन कर स्वागत किए तथा महिलाएं भी आगे निकल रथ पर लगी भगवान श्री राम की तस्वीर की धूप दीप के साथ पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार भी हुआ। शंख ध्वनि भी हुई। पीछे से लोग जय श्रीराम का नारा भी लगा रहे थे। लोग इच्छा अनुसार समर्पण निधि में राशि दे रहे हैं। महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़कर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दे रही हैं। एक एक हिदू के घर तक इस राम रथ को पहुंचाया जा रहा है। कूपन से लेकर दान पेटी में धन संग्रह किया जा रहा है। ऐसा कोई घर नहीं जहां से महिलाएं न निकल रही हो। बकायदा आरती पूजन के साथ लोग राम मंदिर निर्माण में अपनी आस्था जता रहे हैं। अन्न धन धान्य से लेकर हर तरह का सहयोग मिल रहा है। बिन मांगे लोग स्वेच्छा से इस विश्व स्तर के राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग कर रहे हैं। एक घर परिवार से एक सदस्य नहीं कई लोग इस पवित्र कार्य में अपना हाथ बंटा रहे है।