Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का अपमान करने वालों के संग घूम रहे राहुल और तेजस्वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

    गया में राम कृपाल यादव ने प्रेस वार्ता में राहुल और तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उनकी वोट अधिकार यात्रा को सनातन अपमान यात्रा बताया और कहा कि वे बिहार में सनातन को गाली देने वालों को बुला रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को अराजक राजनीति का प्रतीक बताया।

    By neeraj kumar Edited By: Piyush Pandey Updated: Thu, 28 Aug 2025 06:24 PM (IST)
    Hero Image
    राम कृपाल यादव ने विपक्ष पर बोला हमला। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, गयाजी। गयाजी जिला अतिथि गृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सीता मईया की धरती पर सनातन को गाली देने वालों को बुलाकर बिहार का अपमान कर रहे हैं राहुल और तेजस्वी।

    सनातन को बताया था डेंगू ओर कोरोना

    मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे ने सनातन को डेंगू ओर कोरोना बताया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारियों का अपमान किया था। राहुल और तेजस्वी ऐसे लोगों को बिहार में घुमाकर बिहारी अस्मिता को गाली दे रहे हैं। ये वोट अधिकार अधिकार यात्रा नहीं है बल्कि सनातन अपमान यात्रा, बिहारी अपमान यात्रा है।

    बिहार में वोट अधिकार यात्रा के आड़ में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए यात्रा चल रही है। जब जनता ने राहुल और तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष के पद पर स्थाई रूप से नियुक्त कर दिया है, तो इसमें चुनाव आयोग का क्या दोष है? पप्पू मंडली से जनता पूछ रही है, क्या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट नहीं हटने चाहिए? जिनका नाम कई जगहों पर है क्या उनका नाम सिर्फ एक हीं जगह नहीं होना चाहिए?

    जो बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों के वोटर हो गए हैं क्या उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में भी रहना चाहिए?

    क्या घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में होनी चाहिए? लेकिन ये लोग जवाब नहीं दे रहे है बल्कि थेथर लॉजी कर रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दे दिया है।

    चुनाव आयोग रोज बुलेटिन निकाल रहा है कि किन-किन राजनीतिक पार्टियों के बीएलए ने ड्राफ्ट रोल में कितनी आपत्ति दर्ज कराई। सिर्फ माले ने केवल 10 शिकायत दर्ज करवाई है। बाकी किसी पार्टी ने कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराया है। इसका मतलब है कि कोई गड़बड़ी नहीं है।

    जीत गए तो बब्बर शेर और हार गए तो ईवीएम हैक

    उन्होंने कहा कि यही बिहार कभी बूथ कब्जा और रक्त रंजित चुनाव के लिए बदनाम था। आज तो पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव ईवीएम से हो रहा है। इंटरनेट मीडिया के जमाने में कहीं कोई गड़बड़ी छिपती क्या? इन लोगों का पुराना धंधा है, जीत गए तो बब्बर शेर और हार गए तो ईवीएम हैक और वोट चोरी।

    राहुल गांधी अराजक राजनीति के प्रतीक

    राहुल गांधी अराजक राजनीति के प्रतीक बन गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद पर बैठकर संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।

    जिसको अपने देश के मतदाता पर भरोसा ना हो, संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा ना हो जिसे देश के गौरवशाली लोकतंत्र पर भरोसा ना हो, ऐसे व्यक्ति को आप क्या कहेंगें। क्या विदेशी ताकतों के गोद में बैठी है पप्पू मंडली?