Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopalganj Crime: गोपालगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 12:09 PM (IST)

    बिहार के गोपालगंज जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना छठ पर्व के दौरान घटी थी। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने का पुलिस ने दावा किया है।

    Hero Image

    गोपालगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; वीडियो वायरल, तीन आरोपित गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया है। घटना छठ पर्व की रात की बताई जा रही है। छठ के दिन भोर में किशोरी छठ सामग्री लेकर छठ घाट पर जा रही थी तभी आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही नहीं वारदात के बाद आरोपितों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।

    एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना करीब एक सप्ताह पूर्व की है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

    बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से बातचीत करती थी। छठ घाट पर जाने के दरम्यान आरोपित युवकों ने उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

    वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कहा है कि शेष आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।