जमुई में पति ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी बच्चे संग पहुंची थाना; हुआ जमकर हंगामा
जमुई के बरहट में एक युवक की दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी ने भाई संग थाने में हंगामा किया। राहुल नामक युवक ने 2022 में रेणु से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है। बाद में, राहुल ने गीता नामक एक अन्य महिला से शादी कर ली। 80 दिन बाद दूसरी पत्नी के साथ लौटने पर पहली पत्नी ने विरोध जताया।
-1760348738365.webp)
थाना पर जमकर हुआ हंगामा। (जागरण)
संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। शनिवार की देर शाम बरहट थाना परिसर में एक युवक के दूसरी शादी कर लौटने से गुस्साई पहली पत्नी ने अपने भाई संग जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
बताया जाता है कि बरहट निवासी राहुल कुमार, जो मोबाइल रिचार्ज दुकान में रहता था। उसकी पहली शादी बांका जिले के बेलहर साहिबगंज में वर्ष 21 जून 2022 को रेणु कुमारी के साथ हुई थी।
इस शादी से दोनों को एक तीन साल की बेटी भी है। इसी दौरान वर्ष 2022 में राहुल की मुलाकात देवघर निवासी गीता कुमारी उर्फ पूजा से हुई।
पूजा ने राहुल को बताया था कि उसके पति रवि कुमार शराब के नशे में मारपीट करता था,जिसके कारण वो ससुराल से भाग गई है।उसकी बातों से राहुल उसको मदद कर उसके साथ मोबाइल से बात चीत शुरू कर दिया।
बात करते करते दोनों में नजदीकियां बढ़ने के बाद प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। जिसके बाद राहुल अपने घर वालों से छुपाकर अपनी पत्नी से मिलने अक्सर देवघर जाता था।
इधर पिछले 80 दिनों से राहुल अपने घर से अचानक गायब रहने के बाद अपनी दूसरी पत्नी को लेकर शुक्रवार की शाम अपने घर पहुंच गया। इस दौरान राहुल और उसकी दूसरी पत्नी के साथ दार्जिलिंग, जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में घूमते रहे।
इधर शनिवार की रात को आपसी सहमति के बाद राहुल की दूसरी पत्नी देवघर चली गई। जबकि राहुल अपनी पहली पत्नी और बच्चों के संग अपने घर चला गया। थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि आपसी सहमति से कागजी प्रक्रिया पूरी कर राहुल अपने पहली पत्नी के साथ घर चला गया। उसकी दूसरी पत्नी अपने परिवार के साथ चली गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।