जमुई में बीजेपी का झंडा जलाया, श्रेयसी सिंह ने शेयर किया वायरल वीडियो
जमुई के खैरा प्रखंड में भाजपा का झंडा जलाने का मामला सामने आया है। श्रेयसी सिंह ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में कुछ युवक झंडा जलाते हुए दिख रहे हैं। श्रेयसी सिंह ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया है और विपक्ष पर समर्थन का आरोप लगाया है। पहले भी भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमले की घटना हुई थी।

जमुई में जलाया बीजेपी का झंडा
संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में कुछ लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी का झंडा जलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक भाजपा का झंडा जला रहे हैं। बताया जा रहा है की वीडियो खैरा प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव का है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो दैनिक जागरण के पास भी मौजूद है, पर हम उस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
भाजपा के प्रचार गाड़ी पर हमला
वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी भाजपा के प्रचार गाड़ी पर बरहट प्रखंड में हमला करने तथा पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया था। जिसे लेकर केस दर्ज कराया गया है।
इस प्रकरण पर भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह शरारती तत्वों की करतूत है। जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें अपने घर की बेटी का सम्मान करना नहीं आता। शरारती तत्वों को मेरे विपक्षी लोगों का सह मिल रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।