Rajnath Singh: 'सेना को राजनीति में न घसीटें...', राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर निशाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए और ऐसे बयानों से सेना का मनोबल गिरता है। राजनाथ सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से सेना को राजनीति से दूर रखने की अपील की।

राहुल गांधी और राजनाथ सिंह।
एजेंसी, जमुई/बांका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को जमुई एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "राहुल जी को क्या हो गया है? वह रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह रक्षा बलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं... हमारी सेनाएं इन सबसे ऊपर हैं। सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।"
#WATCH | Banka, Bihar: On Rahul Gandhi's statement, Defence Minister Rajnath Singh says, "... Our army soldiers have only one religion. That religion is 'Sainya Dharma'. There is no other religion besides this. Don't drag our army into politics. Whenever this country has faced a… pic.twitter.com/WIeVrVkGPt
— ANI (@ANI) November 5, 2025
भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की सफलता की सराहना भी की।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है। अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, "भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।"
इससे पहले, बांका में एक और रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने राजनाथ ने कहा, "एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है। सत्तारूढ़ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में अगली सरकार बनाएगा।
राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस नेता के पास तालाब में कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में मछली पालकों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में कूद पड़े थे। उन्होंने तालाब में स्वीमिंग भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
उन्होंने राजद पर राज्य में अपने शासन के दौरान लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। इसी के साथ, राजनाथ ने नीतीश कुमार की खूब तारीफ भी की।
उन्होंने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है। पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है। हम दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सम्राट के समर्थन में बैठे बसपा प्रत्याशी आशीष आनंद, तारापुर में दिलचस्प हुआ चुनाव
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वोटिंग से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, BJP में शामिल हो गए जन सुराज प्रत्याशी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।