Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata Siwan Train: कोलकाता-सिवान के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल और रूट चार्ट

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 08:45 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता और सिवान के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें यात्रियों के लिए सुविधाजनक और कुशल यातायात व्यवस्था प्रदान करेंगी। आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

    Hero Image

    कोलकाता और सिवान के बीच चलेंगी 2 अनारक्षित विशेष ट्रेनें (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन अत्यंत लाभदायक सिद्ध होता है। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता एवं सिवान के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं कुशल यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उपरोक्त जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर गुरुवार को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • 05584 सिवान–कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन 06 नवंबर को सिवान से 09:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 03:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
    • इसी प्रकार, 05583 कोलकाता–सिवान अनारक्षित विशेष ट्रेन 07 नवंबर को कोलकाता से शाम 06:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:00 बजे सिवान पहुंचेगी।

    यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    • 05086 सिवान–कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन 07 नवंबर एवं 08 नवंबर को सिवान से शाम 06:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 03:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
    • 05085 कोलकाता–सिवान अनारक्षित विशेष ट्रेन 08 नवंबर एवं 09 नवंबर को कोलकाता से शाम 06:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे सिवान पहंचेगी।

    यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    ये विशेष ट्रेनें यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होंगी तथा यात्रा को और अधिक सहज एवं सुविधाजनक बनाएंगी।