Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में 15 नवंबर से धान की होगी खरीदारी, तैयारी में जुटा विभाग

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 07:01 AM (IST)

    कैमूर जिले में 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू होगी, जिसके लिए विभाग तैयारियों में लगा है। किसानों को धान बेचने में आसानी हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि इस बार धान की खरीद में तेजी लाई जाए और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिले।

    Hero Image

    जिले में 15 नवंबर से धान की होगी खरीदारी। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में 15 नवंबर से किसानों के धान की खरीदारी की जाएगी। इसको लेकर सहकारिता विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले के पैक्स व व्यापार मंडलों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

    इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि ने बताया सरकार के निर्देशानुसार कैमूर जिले में किसानों के धान की खरीदारी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी। हालांकि अभी जिले में लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है।

    लेकिन निर्धारित तिथि पर धान की खरीदारी करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। बता दें कि बीते वर्ष भी जिले में 15 नवंबर से ही धान की खरीदारी शुरू हुई थी। जिले में निर्धारित समय तक धान की खरीदारी का लक्ष्य लगभग पूर्ण कर लिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि कैमूर जिले की पहचान पूरे प्रदेश में धान के कटोरा के रूप में बनी हुई है। जिले में इस बार धान की फसल बेहतर थी, लेकिन बीते दिनों मोंथा चक्रवात का असर होने के कारण खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है।

    खेतों में धान की फसल गिरने से उत्पादन में कमी होने की संभावना है। साथ ही खेतों में नमी होने के कारण फसल की कटाई करने के लिए हार्वेस्टर भी नहीं चल पाएंगे। ऐसे में जिले में तय तिथि पर धान की खरीदारी शुरू कराना विभाग के लिए चुनौती भरा काम है।

    कृषि विभाग के अनुसार 20 से 25 प्रतिशत धान का उत्पादन प्रभावित होगा। हालांकि रविवार को जिले में मौसम पांच दिनों के बाद सामान्य हुआ। इससे लोगों को राहत मिली।

    बीते पांच दिनों तक प्रतिदिन हुई वर्षा ने धान की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाई। यह देख किसान हताश हो गए हैं। लगभग सभी प्रखंडों में किसान क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।