Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Katihar Vidhan Sabha Chunav Result: कटिहार में चुनावी माहौल गर्म, कौन मारेगा बाजी?

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 07:03 PM (IST)

    Katihar  election Result: कटिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का अपडेट आना शुरू हो गया है। पहले राउंड की गिनती के बाद देखना होगा कि किस उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। कटिहार सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं और वोटों की गिनती जारी है। रुझान लगातार बदल रहे हैं।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Katihar vidhan sabha Election Result 2025: कटिहार सीट पर NDA से लेकर महागठबंधन तक की नजर है। कटिहार सदर विधान सभा क्षेत्र पिछले चार चुनावों से भाजपा का गढ़ रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद लगातार चार बार से यहां से विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार लड़ाई भाजपा के लिए प्रतिष्ठा और गढ़ बचाने की हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार सदर सीट पर भाजपा से तारकिशोर और वीआईपी से सौरभ अग्रवाल के बीच कांटे की लड़ाई चल रही है। आम आदमी पार्टी से राजेश गुरनानी और जन सुराज से गाजी शरीक मैदान में हैं। 

    कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुल प्रत्याशी – 11

    1. तारकिशोर प्रसाद – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

    2. राजेश गुर्नानी – आम आदमी पार्टी (AAP)

    3. अहमद रज़ा – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इंकलाब-ए-मिल्लत

    4. डॉ. ग़ाज़ी शरीक़ – जन सुराज पार्टी

    5. झंटू उरांव – भारत जागो जनता पार्टी

    6. मनीषा कुमारी – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

    7. सौरव कुमार अग्रवाल – विकासशील इंसान पार्टी (VIP)

    8. जनार्दन सिंह – निर्दलीय

    9. डॉ. राम प्रकाश महतो – निर्दलीय

    10. संजय सिंह – निर्दलीय

    11. समीर कुमार झा – निर्दलीय

    20.79 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

    विधानसभा चुनाव में कुल 2079464 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर विधायक चुनेगें। इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 93 हजार 818 है तथा महिला वोटर की संख्या 9 लाख 85 हजार 615 है। सर्वाधिक मतदाता बलरामपुर में तथा सबसे कम मतदाता कटिहार सदर विधानसभा में है। जिले का लिंग अनुपात 901 है। वही 85 उम्र से अधिक मतदाता की संख्या 9329 तथा दिव्यांग मतदाता 17713 व अन्य मतदाता 31 है।