Pranpur Vidhan Sabha Chunav Result: प्राणपुर विधानसभा सीट पर मुकाबले में 3 पार्टियां, क्या फिर चलेगा भाजपा का सिक्का?
प्राणपुर विधानसभा चुनाव 2025 में त्रिकोणीय मुकाबला है, जहाँ भाजपा की जीत का रास्ता 2010 से 2020 तक ऐसा ही रहा है। राजद ने इशरत प्रवीण को मिलाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की है, जबकि कांग्रेस के तौकीर आलम भी मैदान में हैं। महागठबंधन की एकता भाजपा के लिए चुनौती बन सकती है। चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Pranpur vidhan sabha Election Result 2025: प्राणपुर विधानसभा का चुनाव बेहद करीबी और दिलचस्प मुकाबला की ओर अग्रसर है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले से भाजपा के जीत का रास्ता निकलता रहा है। वर्ष 2010 के चुनाव से 2020 तक चुनाव यहीं दर्शाता है। यद्यपि इस बार राजद ने भाजपा को घेरने के लिए चक्रव्यूह रचा है।
पिछले 2010 व 2015 चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से निकटतम प्रतिद्वंदी और 2020 के चुनाव में निर्दलीय रही इशरत प्रवीण को अपने पाले में कर दाव चला है। इशरत को राजद ने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। कांग्रेस से 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान और 2015 में तीसरे स्थान पर रहे ताैकीर आलम भी ताल ठोक कर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
वर्ष 2015 से इन दोनों के बीच खींचातानी के मध्य से ही भाजपा को जीत का रास्ता मिलता रहा है। ऐसे में महागठबंधन की दाल गल गई और पार्टी का गठजोड़ यदि इनके गले में उतर इन्हें एक मंच पर कर गया तो भाजपा की जीत की राह कठिन हो जाएगी। चुनावी गणित इस ओर इशारा कर रहा है।
प्राणपुर विधानसभा चुनाव 2025: कुल प्रत्याशी – 13
- इश्रत परवीन – राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
- निशा सिंह – भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- कुनाल निषाद – जन सुराज पार्टी
- एम.डी. नैयर आलम – निर्दलीय
- मनोज मुर्मू – निर्दलीय
- मोहम्मद मूशा – निर्दलीय
- एम.डी. अफताब आलम – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
- अबदुस सलाम – निर्दलीय
- सत्य नारायण मंडल – निर्दलीय
- प्रेम कुमार मंडल – बहुजन समाज पार्टी (BSP)
- संजय कुमार – निर्दलीय
- सुभाष कुमार यादव – संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी
- सुभाषचंद्र साह – निर्दलीय

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।