Katihar News: 4 साल पहले हुई थी शादी, दहेज को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या
कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक 21 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी।

संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक तुर्की ग्राम में दहेज लोभियों ने 21 वर्षीय महिला पीट-पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।
मृतक के स्वजन ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक के पिता चानो मंडल, माता नन्हकी देवी, भाई दीपक कुमार, पंकु कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया की शादी भंगहा पंचायत की तुर्की ग्राम निवासी मुकेश कुमार मंडल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था।
विवाह में एक बाइक व एक लाख 50 हजार रुपये नगद दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद मुकेश कुमार मंडल व उनकी मां गीता देवी दहेज के रूप में और एक लाख 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
मृतका की मां गीता देवी ने बताया कि हम लोग गरीब होने के नाते और रुपया दहेज में नहीं दे पाए। जिससे मृतका के पति मुकेश कुमार मंडल व उनकी सास गीता देवी हमेशा उनकी बेटी गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया के साथ मारपीट करते रहते थे।
गुरुवार की संध्या भी मृतका से अपने मायके वालों से दहेज की की मांग की जाने की बात कही। इस बात को लेकर हुई विवाद में मृतका के पति मुकेश मंडल व उनके साथ गीता देवी उनके साथ मारपीट कर गला मरोड़ कर निर्मम हत्या कर दिया।
मामले के तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टि में हत्या का मामला नहीं लग रहा है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। मृतका के स्वजन के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है। - नवीन कुमार, थानाध्यक्ष पोठिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।