Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी फूट, रालोजपा के कई दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 03:09 PM (IST)

    खगड़िया में रालोजपा को झटका लगा है जहां कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नेताओं ने पार्टी पर कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पार्टी की एकजुटता का दावा किया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। रालोजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    रालोजपा के कई नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में बैठक कर रविवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के खगड़िया जिले के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बैठक की अध्यक्षता रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवजी पासवान ने की। इस मौके पर जिला सचिव उमेश पासवान भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेश पासवान ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता को मान-सम्मान नहीं प्राप्त हो रहा है, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को सिर्फ अलौली विधानसभा से सरोकार है।

    पार्टी से इस्तीफा देने वालों में  जिला उपाध्यक्ष शिवजी पासवान, जिला महासचिव हरिलाल पासवान, जिला सचिव उमेश पासवान, मानसी प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव पासवान आदि प्रमुख हैं। इधर, रालोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है। कुछ लोग अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

    कोई भ्रम में न आएं, रालोजपा का व्यापक जनाधार: शिवराज

    खगड़िया स्थित होटल यशराज के सभागार में रविवार को खगड़िया रालोजपा की बैठक हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बूथ स्तर तक पार्टी-संगठन को मजबूत किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुट जाने की अपील की गई।

    बैठक की अध्यक्षता रालोजपा के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान, प्रदेश महासचिव मु. मासूम, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान आदि मौजूद रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि पार्टी के नए, पुराने सभी साथियों से सामंजस्य स्थापित कर पार्टी-संगठन को धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, कोई भ्रम में न आएं, रालोजपा का खगड़िया जिला में व्यापक जनाधार है। कुछ लोग अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। ऐसे लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

    उन्होंने आगे कहा, हमारी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर रौशन पासवान, सरुण पासवान, मंटू पासवान, नवल कुशवाहा, शंभु यादव, आकाश पासवान, दिनेश पासवान, राजेश सिंह, सुधा पासवान, मनोज पोद्दार, पावन पासवान, कुंदन सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: टिकट को लेकर मुकेश सहनी का बड़ा बयान, इस सीट पर ठोकी VIP की दावेदारी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू, 2020 के गणित में बदलाव संभव

    comedy show banner
    comedy show banner