ठाकुरगंज में ओवैसी का दहाड़: ठाकुरगंज ने इतिहास लिख दिया, पांच साल बाद यहां AIMIM का विधायक जरूर होगा
असदुद्दीन ओवैसी ने ठाकुरगंज में एक रैली में कहा कि ठाकुरगंज ने इतिहास बना दिया है और पांच साल बाद AIMIM का विधायक होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कई वादे किए। ओवैसी ने बिहार के विकास के लिए AIMIM की प्रतिबद्धता दोहराई और जनता से 2025 के बिहार चुनावों में पार्टी को वोट देने की अपील की।
-1763859160430.webp)
ओवैसी ने कलभर्ट चौक पर जनसभा को किया संबोधित। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। सीमांचल का दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार शाम ठाकुरगंज पहुंचे एआइएमआइएम सुप्रीमो भोगडाबर के कलभर्ट चौक में एक जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में एआइएमआइएम के पांच उम्मीदवारों की जीत पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन का विशेष रूप से जिक्र किया।
ओवैसी ने कहा कि ठाकुरगंज की जनता ने इतिहास लिख दिया। हमारे उम्मीदवार गुलाम हसनैन को 76,463 वोट मिले, यह अपने आप में बड़ी मिसाल है। जीत भले ही न मिली हो, पर जनता का भरोसा हमारी असली ताकत है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले पांच वर्षों में ठाकुरगंज से एआइएमआइएम का विधायक अवश्य चुना जाएगा। ओवैसी ने कहा कि सीमांचल की वास्तविक तरक्की, मुसलमानों की राजनीतिक भागीदारी और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत रहेगी।
उन्होंने कहा कि जब सीमांचल बदलेगा, जब यहां की गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी कम होगी, तभी हम अपनी लड़ाई को सफल मानेंगे। ओवैसी ने कहा कि सीमांचल के लोगों ने पूरे देश को संदेश दिया है कि मुसलमान अब अपनी राजनीतिक दिशा खुद तय कर सकते हैं।
सीमांचल में एआअएमआइएम की सफलता उत्तर प्रदेश, बंगाल और अन्य राज्यों में भी असर डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव खत्म होने का अर्थ दूरी नहीं है। हम बार-बार आएंगे, आपकी आवाज उठाएंगे। हमारे विधायक विधानसभा में सीमांचल के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो नसीम, पार्टी नेता इस्तियाक अहमद, मुखिया प्रतिनिधि मो रसमुद्दीन, समाजसेवी मो जफिर, शम्स आगाज़, आसिफ जिलानी, मो फरीद, जहूर रिज़वी, मो नोमानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।