Bihar News: 'लखीसराय का SP गुलाम और भ्रष्ट', भाजपा नेता विजय सिन्हा किस बात पर इतना भड़क गए?
Lakhisarai Firing News घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला की है। घटना की सूचना के तुरंत बाद लखीसराय के जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार एसपी पंकज कुमार एएसपी रौशन कुमार पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने हत्यारे आशिक के करीबी दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना स्थल से कारतूस और पिस्टल बरामद की गई है।

डिजिटल डेस्क, लखीसराय। Bihar News Vijay Sinha on Lakhisarai Firing: बिहार के लखीसराय जिले में छठ घाट से लौट रहे एक परिवार के छह सदस्यों पर उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स ने गोलियां बरसा दीं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं, चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स शादी तोड़े जाने से नाराज चल रहा था।
वह हर हाल में उस लड़की को पाना चाहता था जिससे वह कुछ साल पहले शादी कर ली थी, लेकिन बाद में लड़की इस शादी से मुकर गई थी और परिवार के साथ वापस आ गई थी।
लखीसराय फायरिंग मामले पर सियासत तेज
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस वारदात में जान गंवाने वाले दो भाइयों के शव को जबरन अपने कब्जे में करके मुख्य सड़क पर लाकर जाम करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया है।
इस दौरान रोकने का प्रयास कर रही पुलिस से भी भाजपा कार्यकर्ता उलझ गए। जवानों से हाथापाई भी की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के कहना है की सुबह से दो भाइयों का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है।
परिवार के चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बावजूद अभी तक पोस्टमार्टम करके शव को सुरक्षित स्वजन के हवाले नहीं किया गया है।
'लखीसराय का एसपी हस्तीनापुर का गुलाम और भ्रष्ट: विजय सिन्हा
विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने वीडियो में आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार को पहले से ही धमकी मिल रही थी। पीड़िता को इनकार के बाद भी आरोपी ने शादी के लिए विवश किया।
उन्होंने सवाल किया कि ये अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा उठ गया है? वहां के थाना प्रभारी और एसपी क्यों मौन रहे,जब पहले से सूचना थी?
इसके पहले भी सरपंच पति की हत्या हुई। हम कहते रह गए, परंतु उसे दुर्घटना का मामला दिखा दिया गया। उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी।
एक अन्य हत्या के मामले को हार्ट अटैक बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के लोग ही मारने वाले आरोपी थे।
उन्होंने कहा कि इसी तरह हलसी में एक यादव की हत्या कर दी गई। प्रशासन ने मुख्य आरोपी को बचाने के लिए कहा कि इसकी लोकेशन क्षेत्र में नहीं मिलती है।
उन्होंने सवाल किया कि जब परिवार के लोग कहते हैं कि आरोपी ने हत्या की है तो फिर उसे बचाने का खेल खेला गया। दुष्कर्म की घटनाओं में भी ऐसा ही कहा गया कि दुष्कर्म नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि ये लखीसराय का एसपी हस्तीनापुर का गुलाम और भ्रष्ट आदमी है। खुलकरके ये अपने आदमी को चुन करके लखीसराय और मुंगेर के अंदर पोस्टिंग करते हैं। जो उनके इशारे पर नाचे। आज मुंगेर लोकसभा हो या नालंदा या वैशाली लोकसभा हो हर जगह अपराधियों का बोलबाला है।
विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार में उन्माद फैलाने का काम हो रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री जी के पास गृह विभाग है लेकिन उनसे संभल नहीं रहा है।
उन्हें तुरंत सत्ता छोड़ देना चाहिए। महामहिम इस मामले पर संज्ञान लें और इन्हें सत्ता से हटाने का काम करें। नहीं तो बिहार बर्बाद हो जाएगा।
लखीसराय में प्रशासनिक अराजकता के कारण वहां पूरी तरह से गुंडाराज स्थापित हो गया है।
छठ महापर्व को लेकर इतने सुरक्षा के बीच एक ही परिवार के 06 लोगो को दिन दहाड़े गोली मारकर अपराधी फरार हो जाता है और प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है। सत्ता संरक्षित अपराधी को बचाने का खेल चल रहा है, इस… pic.twitter.com/N4dxL3VsmG
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) November 20, 2023
यह भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।