Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय जंग: क्या इस बार NDA तोड़ पाएगा RJD का किला या निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल?

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:19 PM (IST)

    सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। RJD के गढ़ को भेदने के लिए NDA पूरी कोशिश कर रहा है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी खेल बिगाड़ने के लिए तैयार हैं। RJD का दबदबा बरकरार है, लेकिन NDA कड़ी चुनौती दे रहा है। देखना यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार किसके वोट काटते हैं।

    Hero Image

    सूर्यगढ़ा विधानसभा: खोई सीट पाने की जंग में एनडीए। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, लखीसराय। सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए अपनी खोई सीट पाने के लिए संघर्ष करेगा। बताते चलें कि इस सीट से भाजपा के प्रेम रंजन पटेल दो बार 2005 और 2010 में विधायक रह चुके हैं।

    इसके बाद से लगातार दो बार 2015 और 2020 में इस सीट से राजद के प्रह्लाद यादव चुनाव जीते। 2020 में इस सीट से जदयू के रामानंद चुनाव चुनाव लड़े थे। उन्हें 2020 के चुनाव में राजद के प्रह्लाद यादव से हार का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस चुनाव में राजद के प्रह्लाद यादव को 62306 मत प्राप्त हुआ था, जबकि एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल को 52717 वोट प्राप्त हुआ था। वहीं दूसरी ओर लोजपा प्रत्याशी रहे रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह को 44797 मत प्राप्त हुए थे। इस बार प्रह्लाद यादव चुनाव मैदान में नहीं है।

    राजद ने इस बार युवा चेहरे के रूप में प्रेम सागर चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं एनडीए ने एक बार फिर से जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल को इस सीट से टिकट दिया है।

    बताते चलें कि रामानंद मंडल का यह तीसरा चुनाव है। वे पहले 2015 में लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। यहां उन्हें भाजपा के विजय कुमार सिन्हा से पराजित होना पड़ा था।

    इसके बाद 2020 में जदयू ने उन्हें सूर्यगढ़ा विस सीट से मैदान में उतारा था। यहां वे राजद के प्रह्लाद यादव के हाथों पराजित हुए थे। हालांकि एनडीए ने रामानंद मंडल को एक बार फिर से सूर्यगढ़ा विस सीट से एनडीए की खोई सीट को पाने के लिए मैदान में उतारा है।

    इस बार भी इस सीट पर मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के बीच ही है, पर निर्दलीय रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक दोबारा सूर्यगढ़ा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए मैदान में डटे हुए हैं। अब चुनाव परिणाम से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस बार भी सूर्यगढ़ा सीट एनडीए के पाले में आ पाती है या फिर से यहां राजद का झंडा लहराएगा।

    2020 चुनाव परिणाम

    उम्मीदवार का नाम पार्टी वोट
    प्रह्लाद यादव राजद 62306
    रामानंद मंडल जदयू 52717
    रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक लोजपा 44797