लखीसराय में किऊल नदी पर बनेगा पुल, केंद्रीय मंत्री बोले- मजदूरी देने में कंजूसी ने करें चानन के लोग
मुंगेर सांसद ललन सिंह ने चानन में कहा कि अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नीतीश सरकार के विकास कार्यों की सराहना की जिसमें सड़कों का निर्माण बिजली की आपूर्ति और महिलाओं को आरक्षण शामिल है। उन्होंने किऊल नदी पर पुल बनाने और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को जीविका भवन निर्माण का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय)। चानन के लोंगो के बीच हदशत का माहौल रहता था। कुछ लोग है सूर्यगढ़ा के जो चानन के गरीब, पिछड़ा लोगों को दबाकर राजनीति करेंगे, आज चानन के लोंगो को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सीना उठाकर किसी के सामने खड़ा होईए। कोई किसी का बाल-बांका नहीं कर पाएगा। ललन सिंह का यह गारंटी है।
उक्त बाते शुक्रवार को मुंगेर सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चानन प्रखंड क्षेत्र के मननपुर रेलवे मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा पहले जनता के रूप गरीब व आम नागरिकों को आतंकित करने के लिए स्कॉर्पियो के शीशे उतारकर दायें-बायें दोंनो तरफ से दो-दो राइफल निकालकर घूमते थे। जिससे लोग भयभीत होते रहे।
लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में इसे चुनौती के तौर पर लिया और न्याय के साथ विकास किया गया। उन्होंने कहा 20 साल के नीतीश कुमार के शासन काल में किसी माई के लाल का ताकत नहीं है, कि वह राइफल का नोक निकालकर चले। उसकी जगह जहां है उसे उसे वहां पहुंचा दिया जाएगा।
लालू-राबड़ी के शासन काल में घरों से निकलना मुश्किल था। लेकिन अब कितनी भी रात क्यों न हो, जिसको जहां आना-जाना है वह बेझिझक आ-जा सकते हैं।
किऊल नदी पर पुल का निर्माण
उन्होंने कहां मननपुर बाजार के रास्ते भलूई जाने वाले सड़क पर भलूई छठ घाट से मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल का निर्माण जल्द शुरु कर अगले साल तक बनकर तैयार होगा।
मंत्री ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के शासन काल में बिहार में सड़क के नाम पर गड्ढे थे। लेकिन अब हर सड़कें चकाचक होकर हर गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ दिया गया है। बिहार में पहले बिजली नहीं थी। लोग डिबरी व लालटेन के सहारे रहते थे। लेकिन अब घर घर बिजली पहुंचाया गया और 18-22 घंटे बिजली मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट बिजली भी मुफ्त कर दी है। पहले विकास दर 10 फीसदी था, और बजट 25-27 करोड़, लेकिन नीतीश के राज में इस वर्ष तीन लाख 70 हजार करोड़ है। उन्होंने कहा वर्षा 2006 में पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया। जिससे अभी हर क्षेत्र में महिलाओ को अपना हक मिला है।
135 लाख जीविका समूहों में 270 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये दिए। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपए रोजगार के लिए दिया जाएगा। नीतीश के राज में बिहारियों को दूसरे राज्य में सम्मान मिलने लगा है। चानन, दियारा व टाल पहले पिछड़ा था जो अब विकसित हुआ है।
उन्होंने कहा स्वावलंबी बनने के लिए स्वदेशी अपनाइए और विदेशी वस्तु का बहिष्कार करिये। उन्होंने पीएम की मां को अपमानित करने को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में मतदाता इसका बदला जरुर लेगा।
जीविका भवन निर्माण का आश्वासन
महिलाओ की मांग पर उन्होंने संग्रामपुर में जीविका भवन निर्माण का आश्वासन दिया। अंत में मंत्री ने कहां हम नीतीश की सेना के सिपाही हैं। उसी के तरह विकास करते हैं। विकास करने वालों का साथ दें, सगे-संबंधियों को नहीं। हम काम करने पर विश्वास करते है, मजदूरी देने में चानन के लोग कंजूसी नहीं करें।
मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम मलिया, गोपालपुर व कुंदर गांव में कर समस्याओं से अवगत हुए और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने किया। जबकि संचालन मुखिया दीपक सिंह ने किया।
इस मौके पर मुखिया रवीशचन्द्र भूषण, डबलू पासवान, दीपक सिंह, प्रदीप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि उचित यादव, अशोक यादव, जदयू प्रवक्ता नवल किशोर महतो, महिला आयोग सदस्य पिंकी कुशवाहा, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, रामानंद प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष देवकीनंदन मंडल सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।