VIDEO: 'तुम दारू पिये हो.. तुम्हारा जमानत जब्त हो गया', जब कैमरे के सामने भिड़ गए डिप्टी CM और राजद MLC
बिहार से सामने आए एक वीडियो में राजद नेता, विजय सिन्हा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि 'विजय सिन्हा का चैप्टर क्लोज'। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो रही है। राजद नेता ने विजय सिन्हा पर क्षेत्र में अशांति फैलाने का भी आरोप लगाया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजद नेता ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप।
डिजिटल डेस्क, लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुर्खियों में बने रहे। पहले उनके काफिले पर राजद कार्यकर्ताओं ने पथराव और चप्पल-कीचड़ से हमला किया। यहां तक कि उन्हें मतदान केंद्र पर जाने से रोक दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी बहस हुई।
दोनों नेताओं के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राजद विधान पार्षद अजय कुमार ने सिन्हा पर 'अपराधी' होने का आरोप लगाया और कहा कि वह मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सिन्हा ने पलटवार करते हुए कुमार को 'असफल नेता' और 'शराबी' कहा।
चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले को लेकर RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा कि ...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए।
वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।
VIDEO | Lakhisarai: A heated argument takes place between Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha and RJD MLC Ajay Kumar during the first phase of the Bihar Assembly polls.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2025
Ajay Kumar, RJD MLC, accused Sinha of being a 'criminal' and alleged that he was trying to intimidate… pic.twitter.com/m9PfF9VoxE
इससे पहले, सिन्हा के निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय में अफरा-तफरी मच गई जब उनके काफिले पर चप्पल और पत्थर फेंके गए, भीड़ ने नारे भी लगाए थे और उनके वाहन को रोक दिया था।
उस घटना को लेकर भी कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। मौके पर मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों आदि ने लोगों को नियंत्रित करते हुए सिन्हा के काफिले को आगे बढ़ाया था।
#WATCH | लखीसराय, बिहार | उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा, "...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये… pic.twitter.com/lucDa6tokV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
यही नहीं बाद में खबर सामने आई थी कि चुनाव आयोग ने सिन्हा का काफिला रोके जाने और पथराव, हमला किए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए डीआईजी को जांच के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics : भाजपा की जीत का क्या है राज? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने किया Decode

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।