Chhath Puja Morning Arghya Time: छठ पूजा अर्घ्य कब है? प्रात: 5:33 से 6:30 तक उषा अर्घ्य का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Chhath Puja Arghya Time 2025: 28 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित कर व्रती चार दिवसीय छठ पूजा व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही छठ पूजा 2025 का चार दिवसीय नियम-निष्ठा का पर्व संपन्न होगा। इससे पहले सोमवार, 27 अक्टूबर को छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया गया। रविवार, 26 अक्टूबर को छठ 2025 अनुष्ठान के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया था। Chhath Puja Arag Time

Chhath Puja Arghya Time 2025: मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पण कर व्रती चार दिवसीय छठ पूजा व्रत का पारण करेंगे।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Chhath Puja Morning Arghya Time 2025 देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर धाम समेत पूरे बिहार में लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा 2025 हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। नदी, ताल-तलैया, झील एवं तालाब किनारे घाटों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। सोमवार को शाम होते ही छठ घाट जगमग रोशनी से नहा गया। छठ व्रती नियम निष्ठा व विधि विधान पूर्वक अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की अराधना में जुटीं रहीं।
छठ घाटों पर आस्था और उमंग का संगम है। छठी मैया के आगमन के मौके पर छठ गीत बज रहे हैं। मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दिन छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। हर कोई छठ व्रती के साथ भगवान सूर्य के सम्मान में आदित्य देव को अर्घ्य देकर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करेगा। इसके साथ ही अगले वर्ष फिर से छठ पूजा 2025 में अपनी संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने और घर-परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगेगा।
छठ पूजा 2025 उषा अर्घ्य समय : छठ में उगते सूर्य को अर्घ्य कब है? Chhath Morning Arghya 2025 Date and Time, Chhath Puja Morning Arghya 2025 Date and Time
- 28 अक्टूबर, मंगलवार : उगते सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य (प्रात: 5:33 बजे से सुबह 6:30 बजे तक)
यह भी पढ़ें : Chhath Puja Arghya Time: आज छठ पूजा अर्घ्य कब है? नोट करें संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद से ही व्रती व श्रद्धालु नदियों एवं तालाबों के लिए घर से निकल पड़े। जलाशयों में ईख के घर में दीया जलाया जाएगा। भगवान के अस्ताचल होने के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ संपन्न होगा। इसको लेकर पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। घर-घर छठ मइया के गीत बज रहे हैं। छठ घाटों की ओर जानेवाली सड़क को साफ किया गया है। इसमें शहर के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।
इससे पहले रविवार को छठ व्रतियों ने खरना पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा कर भोग लगाया। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इससे छठव्रतियों के घर प्रसाद पानेवालों की भीड़ लग गई। शाम सात बजे से प्रसाद ग्रहण करने का दौर शुरू हुआ। यह देर रात्रि तक चला।
छठ गीतों का है अपना महत्व
छठ पूजा में व्रत से जुड़े हर कार्य के लिए अलग-अलग गीतों का महत्व है। गेहूं धोने से लेकर व्रत के दौरान दउरा उठाने एवं अर्घ्य देने तक में इन गीतों से सूर्य देवता एवं छठ माता से गुहार लगाई जाती है। कोई पुत्र की कामना करता है तो कोई मांग के सिंदूर की। व्रत करने वाली महिलाओं का कहना है कि हर कार्य से जुड़े गीत का अपना महत्व है। छठ गीत को सुनकर पता चलता है कि व्रती मायके से ससुराल तक की सुख शांति के लिए छठ माता से प्रार्थना करती है।
यह भी पढ़ें : Chhath 2025: आज छठ पूजा में अर्घ्य देने जा रहे, तो भूलकर भी न करें ये गलती, हो जाएगा बड़ा नुकसान
खतरे के निशान को किया गया चिह्नित
घाट के पास नदी में खतरे के निशान को चिन्हित कर रस्सी से घेर दिया गया है। खतरे के निशान के लिए उन पर लाल कपड़े लगा दिये गए हैं। छठ पूजा समिति की ओर से पंडाल लगाया गया है एवं रोशनी का इंतजाम भी किया गया है। छठ पूजा में उपयोग आने वाली सामग्री शाम तक बाजार में बिकती रही। शहर के कर्पूरी चौक, सुभाष चौक, कॉलेज चौक, बस स्टैंड चौक समेत अन्य जगहों पर सड़क किनारे नारियल, केतारी, पान, सूप, दउड़ा समेत मेवे, बद्धी एवं डाली पर चढ़ाने लिए कंद एवं फल की खरीदारी के लिए लोग शाम तक बाजार में रहे।
छठ घाटों पर कई जगह बैरिकेडिंग
लोक आस्था महापर्व छठ में शांति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। छठ के दौरान किसी प्रकार की अशांति या तनाव ना हो, इसके लिए जिले के सभी छठ घाटों पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सड़कों के दोनों ओर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।