मधेपुरा में 47 कंपनी अर्धसैनिक बल व 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सभी 1594 बूथों पर CPMF मौजूद
मधेपुरा जिले में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी 1594 मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों समेत 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीमावर्ती जिलों से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

47 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 1594 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होनी है। मतदान को लेकर भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, सुपौल और अररिया जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। जिले की सीमा पर बनाए गए 14 चेकपोस्ट पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए 47 कंपनी अर्धसैनिक बल और दो कंपनी बीएमपी के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर रैंक के 500 पुलिस पदधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती
शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने को लेकर 47 कंपनी अर्धसैनिक बल, दो कंपनी बीएमपी, 1600 होमगार्ड जवान के अलावे 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
सीमावर्ती जिले की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि मतदान के दिन दूसरे जिले से असामाजिक तत्वों का प्रवेश को रोका जा सके।मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटने की सारी तैयारी कर रखी है।
अनुमंडल क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी
पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इनके अलावा एएसपी प्रवेंद्र भारती मधेपुरा अनुमंडल क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। उदाकिशुनगंज अनुमंडल में एसडीपीओ अविनाश कुमार सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
साथ ही मुख्यालय डीएसपी मनोज माेहन, यातायात डीएसपी चेतनानंद झा समेत मधेपुरा व उदाकिशुनगंज के सर्किल इंस्पेक्टर भी फील्ड में तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, डायल 112 की टीम, पेट्रोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट को तुरंत अलर्ट किया जाएगा। ताकि कम समय में मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके।
पुलिस पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर
| पद का नाम | मोबाइल नंबर |
|---|---|
| पुलिस अधीक्षक | 9031827678 |
| सदर एसडीपीओ | 9031827679 |
| उदाकिशुनगंज एसडीपीओ | 9031827680 |
| मुख्यालय डीएसपी | 9031827682 |
| ट्रैफिक डीएसपी | 9031827683 |
| साइबर डीएसपी | 9031827684 |
| रक्षित डीएसपी | 9031827685 |
| सदर इंस्पेक्टर | 9031827686 |
| उदाकिशुनगंज इंस्पेक्टर | 9031827687 |
| तकनीकी शाखा | 9031827688 |
| मधेपुरा थाना | 9031827689 |
| भर्राही थाना | 9031827690 |
| सिंहेश्वर थाना | 9031827691 |
| गम्हरिया थाना | 9031827692 |
| शंकरपुर थाना | 9031827693 |
| मुरलीगंज थाना | 9031827694 |
| कुमारखंड थाना | 9031827695 |
| श्रीनगर थाना | 9031827697 |
| भतनी थाना | 9031827698 |
| बेलारी थाना | 9031827699 |
| घैलाढ़ ओपी | 9031827700 |
| परमानंदपुर थाना | 9031827726 |
| महिला थाना | 9031827727 |
| एससी-एसटी थाना | 9031827728 |
| उदाकिशुनगंज थाना | 9031827729 |
| बिहारीगंज थाना | 9031827731 |
| ग्वालपाड़ा थाना | 9031827732 |
| अरार थाना | 9031827733 |
| पुरैनी थाना | 9031827734 |
| चौसा थाना | 9031827735 |
| आलमनगर थाना | 9031827736 |
| फुलौत थाना | 9031827737 |
| रतवारा थाना | 9031827738 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।