Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narendra Narayan: नीतीश के विधायक ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड के साथ लगातार 8वीं बार जीता चुनाव

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 03:19 PM (IST)

    बिहार में नीतीश कुमार के एक विधायक Narendra Narayan Yadav ने इतिहास रचते हुए लगातार आठवीं बार चुनाव जीता है। उन्होंने 32 राउंड में से 30 में बढ़त बनाकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। उन्होंने VIP प्रत्याशी नवीन कुमार को 55 हजार 465 मतों के बड़े अंतर से हराया।

    Hero Image

     Narendra Narayan Yadav

    संवाद सूत्र, पुरैनी(मधेपुरा)। आलमनगर विधानसभा क्षेत्र (Alamnagar Election Result के कुल 436 मतदान केंद्रों की मतगणना 32 राउंड में की गई। मतगणना के दौरान जदयू प्रत्याशी जहां 32 में से 30 राउंड में बढ़त लेने में सफल रहे। वहीं वीआईपी प्रत्याशी 25 वें राउंड एवं 32 वें राउंड में ही बढ़त ले पाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि पहले राउंड से ही लगातार बढ़त बनाए रखने से जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने जहां एक लाख 38 हजार 401 मत प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं, वीआईपी प्रत्याशी नवीन कुमार 82 हजार 936 मत ही प्राप्त कर सके।

    लिहाजा जदयू प्रत्याशी Narendra Narayan Yadav ने वीआईपी प्रत्याशी नवीन कुमार को 55 हजार 465 मतों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त देकर लगातार आठवीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रचने में कामयाब रहे।

    राउंड कुल मत जदयू वीआईपी जदयू की बढ़त
    01 6180 4274 896 3378
    02 7384 4440 1867 2573
    03 6428 4243 1036 3207
    04 7825 4465 2287 2178
    05 7416 3455 3153 302
    06 9222 5298 2921 2377
    07 8658 4412 3314 1098
    08 7470 3941 2819 1122
    09 8148 4292 2877 1415
    10 9013 4714 3429 1275
    11 8786 4399 3408 994
    12 8652 5113 2355 2755
    13 7718 5135 1713 3422
    14 8522 5573 1609 3964
    15 8358 4099 3322 777
    16 8211 5446 1892 3554
    17 9079 5489 2399 3090
    18 7945 3927 2719 1208
    19 6804 4212 1888 2324
    20 6734 3434 2323 1111
    21 8312 3861 2999 862
    22 8149 4903 2311 2592
    23 8630 5084 2318 2766
    24 8754 5332 2123 3209
    25 7919 2552 4536 (-)1984
    26 8646 4513 2984 1529
    27 8893 5296 2178 3118
    28 9375 4246 3892 354
    29 9367 4049 3534 515
    30 8125 3104 3061 43
    31 8551 4074 3113 961
    32 3437 1026 1650 (-)624
    कुल 256381 138401 82936 55465

    अंतिम परिणाम: जदयू प्रत्याशी 55,465 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ विजयी रहे।