Madhepura News: प्रचार संग छठ व्रत करेंगी राजद प्रत्याशी रेणु कुशवाहा, बोलीं- मेरे लिए दोनों जरूरी
मधेपुरा जिले में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच, राजद प्रत्याशी रेणु कुशवाहा छठ व्रत भी करेंगी। वह 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी और क्षेत्र में रहकर ही पूजा करेंगी। रेणु कुशवाहा के लिए लोकतंत्र और आस्था दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, इसलिए वह प्रचार के साथ-साथ छठ पूजा भी करेंगी और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। उन्होंने व्रत के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी भी कर ली है।

राजद प्रत्याशी रेणु कुशवाहा। फोटो- फेसबुक
संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। जिले में पहले चरण में छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब जोर पकड़ चुका है। प्रत्याशी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं। इस बीच लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भी है। अमूनन हरेक प्रत्याशी के घर छठ महापर्व मनाया जाता है।
कुछ प्रत्याशी के स्वजन छठ व्रत करेंगे तो कुछ प्रत्याशी खुद व्रत कर रहे हैं। इस बार व्रत के साथ प्रचार भी होगा। बिहारीगंज विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रेणु कुशवाहा खुद व्रत करती हैं। वह आस्था के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। उनका पैतृक घर खगड़िया है।
हालांकि, इस बार वह कार्यक्षेत्र में रहकर ही व्रत करेंगी। वह उदाकिशुनगंज में किराए के मकान में रह रही हैं। जहां व्रत की तैयारी की जा रही है।
रेणु कुशवाहा बताती हैं कि क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर ही व्रत रहेंगी। वह व्रत रहने की स्थिति में चुनाव प्रचार के लिए समय निकालेंगी। एक तरफ लोकतंत्र का महापर्व है दूसरी तरफ आस्था का पर्व है। उनके लिए दोनों ही पर्व महत्वपूर्ण है। वह प्रचार संग छठ का व्रत करेंगी। उन्हें दोनों पर्व को लेकर अटूट आस्था है।
वह व्रत रहकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। साथ ही छठ पूजा के दौरान लोगों से आशीर्वाद भी लेंगी।
वह बताती हैं, पर्व को लेकर सूप, टोकरी एवं व्रत से जुड़े अन्य सामग्री की खरीददारी कर चुकी हैं और अन्य सामग्रियाें की खरीदारी की जा रही है। लोकतंत्र के महापर्व और आस्था के पर्व को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। पर्व में उनके साथ स्वजन भी शामिल रहेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।