Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics : भाजपा की जीत का क्या है राज? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने किया Decode

    By Brajmohan MishraEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 05:47 PM (IST)

    Bihar Election News: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार में भाजपा की जीत के कारणों का विश्लेषण करते हुए उनकी संगठनात्मक क्षमता और चुनावी रणनीति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेस को बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने और जनता से जुड़ने की सलाह दी है।

    Hero Image

    Bihar Vidhan Sabha Chunav: मधुबनी में चुनावी सभा के दौरान अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Bihar Assembly Election 2025: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस की तुलना में अधिक जीत हासिल हो रही है।

    उसकी इस सफलता को डीकोड करने में न केवल विश्लेषक वरन राजनेता भी जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले अमित शाह ने इस बारे में सूत्र बताए थे और अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा की सफलता के राज बताए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि निष्पक्ष मतदान हो तो भाजपा कोई चुनाव जीत नहीं सकती।

    मैं चुनौती देती हूं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए तो भाजपा चुनाव नहीं जीत पाएगी। वे जिले के अरेड के बच्चा झा जनता उच्च विद्यालय परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में 65 लाख वोट काट दिए। सांसद राहुल गांधी ने सच्चाई के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी हरियाणा में फर्जी मतदान का मामला का सामने लाया है।

    महात्मा गांधी ने भी देश की आजादी के लिए बड़ी लड़ाई शुरू की थी। पेट्रोल, डीजल महंगा हो गया। बिहार में खेती-किसानी कमाई लायक नहीं रहा।

    बिहार के लोगों को बच्चों की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। अंबानी, अडानी का कर्ज माफ किया जा रहे हैं। अंबानी, अडानी को 1 रुपये में जमीन दी जा रही है।

    बिहार के किसानों से प्रेरित होकर महात्मा गांधी ने आंदोलन शुरू किया।जिससे अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। देश की आजादी में बिहार का अहम योगदान रहा है।

    महात्मा गांधी, डॉ भीमराव आंबेडकर और अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर देश को लोकतंत्र प्रदान किया। देश को संविधान मिला। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है।

    पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का कार्य चरम की ओर बढ़ रहा है। दोनों प्रमुख गठबंधनों के स्टार प्रचारकों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रियंका गांधी लगातार सभा कर रही हैं।