Harlakhi vidhan sabha chunav 2025 voting:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू
Bihar election voting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की महत्वपूर्ण सीटों में एक हरलाखी की सीट है। यहां सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्धारित समय से पहले ही कतार में आकर लग गए थे। आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की है।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: हरलाखी: बूथ संख्या 269 पर मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। जागरण
डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Harlakhi Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया मंगलवार की सुबह सात शुरू हो गई। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
लोगों को बिना किसी डर के मतदान और चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए आयोग की ओर से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। बिहार पुलिस के जवान के साथ ही साथ केंद्रीय बल भी तैनात किए गए हैं। हरलाखी सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू और सीपीआइ के बीच ही है।

हरलाखी में बूथ संख्या 269 पर मतदान के लिए कतार में खड़े पुरुष। जागरण
हरलाखी विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- 1. सुधांशु शेखर - जदयू
- 2. राकेश कुमार पांडेय - सीपीआई
- 3. रत्नेश्वर ठाकुर - जन सुराज
- 4. विवेक कुमार झा - राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी
- 5. सतीश शर्मा - जागरूक जनता पार्टी
- 6. मो. शब्बीर - निर्दलीय
- 7. संजीत कुमार बादल गुप्ता - निर्दलीय
- 8. जितेन्द्र यादव - जनशक्ति जनता दल
- 9. शिवलाल पासवान - राष्ट्रिय समाज पक्ष
- 10. अनिल झा – निर्दलीय

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।