Khajauli vidhan sabha chunav 2025 voting:दोपहर एक बजे तक 45.85 प्रतिशत मतदान
Bihar election voting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद की गई है। जिससे लोगों को परेशानी न हो। दोपहर एक बजे तक 45.85 प्रतिशत लोगों ने मतदान कर लिया था।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: अपनी बारी का इंतजार करते लोग। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Khajauli Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मधुबनी की खजौली सीट के लिए वोट डालेज जा रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे 45.85 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
मधुबनी की खजौली विधानसभा सीट के बूथों पर प्रतिकूल मौसम के बावजूद निर्धारित समय से पहले ही लोग वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे। इससे लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ ही वोटिंग की प्रक्रिया और तेज होगी। आयोग ने वोटर की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए हैं।
खजौली विधानसभा के प्रत्याशी
- 1. अरुण शंकर प्रसाद भाजपा
- 2. ब्रज किशोर यादव राजद
- 3. रुपम कुमारी जन सुराज पार्टी
- 4. साबीर अली बसपा
- 5. रत्नेश्वर झा आदर्श मिथिला पार्टी
- 6. राकेश कुमार रौशन निर्दलीय
- 7. राम बाबू यादव निर्दलीय
- 8. राजदेव दास निर्दलीय
आंकडों पर गौर करें तो मधुबनी जिले में दोपहर एक बजे मतदान का प्रतिशत 43.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसकी तुलना में खजौली में 45.85 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसे बेहतर संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।