Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News: छठ पूजा पर मधुबनी में छाया मातम, अर्ध्य के समय हुआ बड़ा हादसा

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 03:37 PM (IST)

    मधुबनी में छठ पर्व के दौरान एक दुखद घटना घटी। अर्घ्य देते समय एक बच्चे की मृत्यु हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया। छठ पूजा की खुशियां अचानक शोक में बदल गईं। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर जा रहे हैं। इस घटना से हर कोई दुखी है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, मधवापुर। साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव स्थित मंदिर तालाब में छठ घाट पर मंगलवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान तालाब डूबने से एक 08 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से जहां छठ पर्व की खुशी मातम में बदल गया वहीं कुछ देर के लिए घट पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना से मृतक किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया है। मृतक किशोर बसवरिया गांव निवासी राम किशुन साह का आठ वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बताया जाता है।जानकारी के मुताबिक बसवरिया के लोग गांव स्थित महादेव मंदिर तालाब में छठ पूजा करते हैं।

    सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान मृतक किशोर तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वापस नहीं लैटने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे तालाब में खोजना शुरू किया। खोजबीन के क्रम में किशोर को लोगों ने तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला।

    तबतक काफी पानी पी चुका था। लोगों ने आनन-फानन इलाज के लिए साहरघाट स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जहां मृतक किशोर के घर कोहराम मचा गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

    ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशोर के पिता राम किशुन साह बाहर रहते हैं। परिवार को घटना की सूचना जैसे मिली, पूरा परिवार रोने बिलखने लगा।घटना की सूचना पर पहुंचीं साहरघाट ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम में भेजना चाहते थे।

    जहां मृतक किशोर के दादा महेंद्र साह ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। और एक लिखित आवेदन थाना को दिया है। घटना से गांव का माहौल गमगीन है। छठ पर्व का रंग फीका पड़ गया है।