Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajnagar vidhan sabha chunav 2025 voting: मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 10:16 AM (IST)

    Bihar election voting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे ही शुरू हो गई है। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बल को भी लगाया गया है। चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। युवा और महिलाएं निर्धारित समय से पहले ही बूथों पर पहुंच गई थीं।

    Hero Image

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: राजनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 110 पर वोटिंग के लिए कतार में लगे लोग वृद्ध महिला को ले जाते! जागरण

    डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Rajnagar Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting:मधुबनी की राजनगर विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं।

    चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। लोगों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।राजनगर विधानसभा सीट दोनों प्रमुख गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा दिखा भी। देखने वाली बात यह होगी कि इस सीट पर मतदान की स्थिति क्या रहती है। पहले चरण के चुनाव में तो इस बार बिहार में रिकार्ड टूट गए। इस सीट पर मुख्य मुकाबले की बात करें तो यहां भाजपा और राजद में टक्कर माना जा रहा है। 

    राजनगर विधानसभा के प्रत्याशी 

    • 1.सुजीत कुमार - भाजपा
    • 2.राकेश कुमार - अपनी जनता पार्टी
    • 3. सुरेन्द्र कुमार दास- जन सुराज पार्टी
    • 4. महेश्वर पासवान - भारतीय चेतना पार्टी
    • 5.विष्णुदेव मोची - राजद
    • 6. रामपरी देवी - आम जनता प्रगति पार्टी
    • 7. सियाराम सदाय- बसपा