मधुबनी में बदमाशों का आतंक, बरात जा रहे युवक के सीने में मारी गोली
खजौली के कसमा गांव में बरात जा रहे अमित कुमार नामक एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मधुबनी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवाददाता, खजौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसमा गांव में गुरुवार कर देर रात घर से बरात जा रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
जख्मी युवक अशोक कुमार सिंह के पुत्र अमित कुमार (25) को नाजुक हालत में स्थानीय पीएचसी से मधुबनी रेफर कर दिया गया है। युवक के सीने में गोली लगी है।
चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक थी। पुलिस देर रात से ही मामले की छानबीन में जुटी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।