Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger Lok Sabha Chunav Result: मुंगेर में 'लल्लनटॉप' हुए ललन, ताकते रह गए लालू-तेजस्वी; एक क्लिक में देखें नतीजे

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM (IST)

    मुंगेर लोकसभा क्षेेत्र से 2009 और 2019 के बाद 2024 में एनडीए से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जीत दर्ज की। मुंगेर की जनता ने एक बार फिर इन्हें अपना सांसद चुना। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता को 80402 हजार वोट से हराया। जीत के बाद सांसद ने कहा कि यह उनकी नहीं मुंगेर की जनता की जीत है।

    Hero Image
    मुंगेर में 'लल्लनटॉप' हुए ललन, ताकते रह गए लालू-तेजस्वी; देखें सबसे तेज नतीजे

    डिजिटल डेस्क, मुंगेर। मुंगेर लोकसभा क्षेेत्र से 2009 और 2019 के बाद 2024 में एनडीए से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जीत दर्ज की। मुंगेर की जनता ने एक बार फिर इन्हें अपना सांसद चुना। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता को 80402 हजार वोट से हराया। जीत के बाद सांसद ने कहा कि यह उनकी नहीं मुंगेर की जनता की जीत है। सांसद ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उस पर जनता ने भरोसा दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट बिहार की दिलचस्प सीटों में से एक है। इस सीट के चुनाव परिणाम (Munger lok sabha chunav Result 2024)  पर भी पूरे बिहार की नजर है। यहां पर जनता दल यूनाइटेड ने अपने वर्तमान सांसद ललन सिंह को ही उतारा। ललन सिंह का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की कुमारी अनीता से है। वहीं, बसपा प्रत्याशी कुमार नवनीत हिमांसु भी यहां से ताल ठोक रहे हैं। ललन सिंह यहां पर काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। वह नीतीश कुमार के करीबियों में से एक हैं। ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    मुंगर संसदीय सीट का समीकरण

    कभी था कांग्रेस का गढ़, 15 वर्षों से एनडीए का दबदबा

    मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1952 में हुआ। तब से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से छह बार कांग्रेस, दो बार राजद, एक बार भाकपा, एक बार समता, एक बार जनता दल, एक बार सोशलिस्ट व एक बार लोक दल के प्रत्याशी विजयी हुए। 2008 से पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का परिसीमन अलग था। नए परिसीमन के वाद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति में काफी बदलाव हुआ।

    वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी पड़े थे ललन सिंह

    2019 के आम चुनाव में एक बार फिर एनडीए के साथ जदयू ने चुनाव लड़ा और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मैदान में उतरे । इस बार उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार नीलम देवी को 1,67,937 मतों के अंतर से हराया | 2009 के बाद राजद व कांग्रेस के प्रत्याशियों का खाता नहीं खुला। अब 2024 का चुनाव बिहार में जदयू एनडीए के साथ ही लड़ रहा है। इस बार इस सीट पर एनडीए का दबदबा दिख रहा है।

    कब कौन रहे सांसद

    • 1952 : बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस
    • 1957 बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस
    • 1962 : बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस
    • 1967 मधु लिमये, सोशलिस्ट
    • 1972 : डीपी यादव, कांग्रेस
    • 1977 कृष्णा सिंह, लोकदल
    • 1980 डीपी यादव, कांग्रेस
    • 1984 डीपी यादव, कांग्रेस
    • 1989 : धनराज सिंह, जनता दल
    • 1991 : ब्रह्मानंद मंडल, भाकपा
    • 1996 : विजय कुमार विजय, राजद
    • 1999: ब्रह्मानंद मंडल, समता पार्टी
    • 2004 जयप्रकाश नारायण यादव, राजद
    • 2009: राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जदयू
    • 2014 : वीणा देवी, लोजपा
    • 2019 : राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू

    मुंगर सीट पर मतदाता

    • पुरुष मतदाता- 10.78 लाख
    • महिला मतदाता- 9.56 लाख
    • दिव्यांग मतादाता- 16,318
    • कुल मतदाता- 20.34 लाख

    मुंगेर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • कुमार नवनीत हिमांसु, बहुजन समाज पार्टी
    • कुमारी अनीता, राष्ट्रीय जनता दल
    • राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)
    • कुलदीप यादव, हिन्दुस्तान पीपल्स पार्टी
    • रविन्द्र मंडल, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    • आदित्य सिंह मधुकर, निर्दलीय
    • नीतिश कुमार, निर्दलीय
    • पंकज कुमार, निर्दलीय
    • प्रवाल कुमार, निर्दलीय
    • प्रियदर्शी पियूष, निर्दलीय
    • शंकर प्रसाद विन्द, निर्दलीय
    • ए. के. सिंह ‘अशोक’, निर्दलीय

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: मोदी-शाह और नीतीश कुमार... दिल्ली में पक गई सियासी 'खिचड़ी', कुछ बड़ा होने वाला है?

    ये भी पढ़ें- Exit Poll में Modi 3.0 का प्रिडिक्शन, Tejashwi Yadav ने काउंटिंग से कुछ घंटे पहले ही कह दी ये बात

    comedy show banner
    comedy show banner