Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger Mokama Four Lane: मुंगेर-मोकामा फोरलेन परियोजना में आई तेजी, आर्थिक विकास को मिलेगी गति

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 09:19 PM (IST)

    मुंगेर-मोकामा फोरलेन सड़क परियोजना में तेजी आई है, जिससे मुंगेर जिले के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। धरहरा और जमालपुर प्रखंड के गांवों में ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंगेर-मोकामा फोरलेन परियोजना में आई तेजी, आर्थिक विकास को मिलेगी गति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, मुंगेर। मुंगेर-मोकामा फोरलेन सड़क परियोजना (Munger Mokama Four Lane) को लेकर कार्यों में तेजी आ गई है। प्रतीक्षित इस फोरलेन मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि मुंगेर जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परियोजना के तहत जिले के धरहरा और जमालपुर प्रखंड के कई गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए संबंधित गांवों में भूमि मापी का काम युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज निप्पाणीकर ने परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

    उन्होंने मापी कार्य में लगी टीमों से बातचीत कर अब तक की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि फोरलेन परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है, ऐसे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शिता और गति के साथ पूरी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई स्थलों पर स्थानीय रैयतों से भी वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं।

    C-483-1-BHL1110-404811

    डीएम ने रैयतों से अपील की कि वे प्रशासन के कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों और भूमि मालिकों के साथ है। जिनकी भी जमीन फोरलेन परियोजना में आ रही है, वे मापी के दौरान उपस्थित रहें और अपनी जमीन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज मापी अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। इससे मुआवजे का निर्धारण सटीक रूप से हो सकेगा और राशि उन्हें समय पर प्रदान की जा सकेगी।

    निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    मापी के बाद भेजी जाएगी रिपोर्ट

    डीएम ने बताया कि भूमि मापी का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी और अगले चरण की कार्रवाई शुरू होगी। यह भी स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण में किसी प्रकार की मनमानी या अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। प्रत्येक खेत, खाता और किसी भी प्रकार के अवशेष पर सटीक माप के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

    प्रशासन का कहना है कि फोरलेन परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी रैयतों को सरकार की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह सड़क समय पर बनकर तैयार हो जाती है तो मुंगेर से मोकामा के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा। परिवहन, व्यवसाय और कृषि क्षेत्र पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रशासनिक सक्रियता से अब इस परियोजना के शीघ्र पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।