Bihar Election Candidate List 2025: साहेबगंज से टिकट पाने में सफल रहे मंत्री राजू सिंह
Bjp Candidate List : बिहार में 2025 के चुनावों की तैयारी तेज़ है। साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से मंत्री राजू सिंह को टिकट मिला है। अपनी लोकप्रियता और विकास कार्यों के कारण वे पार्टी की पसंद बने। टिकट मिलने से समर्थकों में खुशी है, वहीं अन्य दावेदारों में निराशा है। राजू सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: बिहार की राजनीति में अनिश्चितता के बादल धीरे-धीरे ही सही छंटने लगे हैं। मंगलवार की दोपहर भाजपा ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह टिकट पाने में सफल रहे। भाजपा, जदयू और लोजपा(आर) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत के मध्य यह बात सामने आई थी कि साहेबगंज सीट लोजपा के खाते में जा सकती है।
क्षेत्र में राजू सिंह की पकड़ और राजपूत मतदाताओं की संख्या को देखते हुए भाजपा ने यह सीट अपने पास रखी। इसके बाद यहां से मंत्री राजू कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
चुनाव आयोग की ओर से नामांकन की तिथि घोषित होने के बाद ही राजू सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से 14 को नामांकन करने की घोषणा कर दी थी।एनडीए में समझौत होने से पहले ही इस तरह की पोस्ट डालने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी इस पोस्ट को हटा लिया था।
राजू कुमार सिंह वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं। बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से की थी और बाद में जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू में शामिल हो गए थे।
2015 में जेडीयू छोड़ने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2020 में उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के टिकट पर साहेबगंज से चुनाव जीता और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। बाद में मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान वर्तमान नीतीश सरकार में उनको स्थान दिया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।