Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Cabinet में हो सकते ये चौंकाने वाले नाम, उत्तर बिहार के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 20 Nov 2025 06:16 AM (IST)

    Nitish Kumar cabinet 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। आज कुछ ही घंटे के बाद राजधानी पटना में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। उत्तर बिहार से इस कैबिनेट में किन्हें जगह मिलने जा रही है? इसकी चर्चा राजनीति के गलियारे से लेकर सोशल मीडिया तक पर तेज है। कई नाम सामने आ रहे हैं। कुछ तो एकदम चौंकाने वाले भी। वैसे यह कहा जा रहा है कि अभी आकार छोटा ही रहेगा। खरमास के बाद इसका विस्तार किया जाएगा।

    Hero Image

    Bihar new cabinet 2025: नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Nitish cabinet ministers list: वर्ष 2005 में पहली बार एनडीए की सरकार बनने से लेकर अब तक यानी इन 20 वर्षों में नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। 

    राजधानी पटना के गांधी मैदान में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। इस बीच उत्तर बिहार से किसे प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामने आ रहे कई तरह के फार्मूले

    मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप देने को लेकर तरह-तरह के फार्मूले सामने आ रहे हैं। कई तरह के समीकरणों की भी चर्चा हो रही है। जो बात प्रमुखता से सामने आ रही है वह यह कि अभी मंत्रिमंडल का आकार छोटा ही रखा जाएगा। खरमास खत्म होने यानी दही-चूड़ा के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। उस समय सभी समीकरणों को साधा जाएगा। 

    Vijay Kumar Choudhary

    विजय चौधरी रेस में आगे 

    जहां तक उत्तर बिहार का प्रश्न है तो जदयू कोटे से समस्तीपुर से विजय कुमार चौधरी और महेश्वर हजारी का नाम सामने आ रहा है। इसमें से विजय कुमार चौधरी आज शपथ ले सकते हैं। उसी तरह से दरभंगा से मदन सहनी का नाम भी आगे चल रहा है। 

    भाजपा की शैली चौंकाने वाली 

    भाजपा कोटे से देखें तो मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी और पश्चिम चंपारण से रेणु देवी आदि के नामों की चर्चा है। बावजूद कुछ चौंकाने वाले नामों की भी चर्चा है। वैसे यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की शैली भी है। 

    Rama nishad ,Aurai,NDA

    उसमें मुजफ्फरपुर के औराई से पहली बार विधानसभा पहुंचीं रमा निषाद, सीतामढ़ी की परिहार सीट से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुईं गायत्री देवी और मुजफ्फरपुर की नगर विधानसभा सीट से चुने गए रंजन कुमार के नाम हैं। 

    ranjan kumar

    राजू तिवारी की भी चर्चा

    ये सभी अलग-अलग सामाजिक वर्ग से हैं। उनको साधने के लिए भाजपा की ओर से इस रणनीति पर विचार किया जा सकता है। लोजपाआर से पार्टी विधायक दल के नेता राजू तिवारी का नाम सबसे आगे है। उनके भी आज शपथ लेने की पूरी संभावना जताई जा रही है।