Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की महागठबंधन को लेकर भविष्यवाणी, सत्ता में आएंगे तो बनाएंगे 'घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड'

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 02:22 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा के सत्ता में आने पर 'घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड' का गठन किया जाएगा। शाह ने महागठबंधन पर अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

    Hero Image

    रामनगर में सभा को संबोधित करते अमित शाह। जागरण

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामनगर विधानसभा के खैरवा टोला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी और बढ़ गई है।

    भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के साथ करते हुए उन्होंने चंपारण की धरती को वाल्मीकि की तपोभूमि बताया और नीलकंठ नर्मदेश्वर मंदिर व मदनपुर माई स्थान को नमन किया।

    उन्होंने थारू जनजाति को भी प्रणाम किया और कहा कि 14 तारीख को होने वाली मतगणना में 11 बजते-बजते राहुल और तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

    मिनी चंबल बन जाएगा चंपारण

    अमित शाह ने कहा कि अगर गलती से ठगबंधन की सरकार बन गई तो चंपारण मिनी चंबल बन जाएगा। उन्होंने चंपारण की नौ सीटों पर जीत का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने ही राम मंदिर का सपना साकार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि “अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं, अब सीता जी का मंदिर भी बनेगा।” शाह ने घोषणा की कि रामनगर की भूमि से ही सीता मंदिर के भूमि पूजन का संदेश दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देशभर से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी। चनपटिया को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा और चंपारण में एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

    शाह ने थारू समाज के विकास, बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने और सड़क व चिकित्सा के क्षेत्र में नई योजनाओं का वादा किया।

    Amit shah rally bihar

    विपक्ष पर हमला और जनहित की घोषणाएं

    अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाले और नरसंहार के मामलों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

    शाह ने जीविका दीदी के खाते में दो लाख रुपये देने का वादा किया और मखाना किसानों के हित में मोदी सरकार द्वारा बनाए गए मखाना बोर्ड का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ठगबंधन की सरकार आई तो “घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड” बनाया जाएगा।

    अमित शाह ने केसरिया स्तूप को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने और सीतामढ़ी से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और सुरक्षा के लिए केवल बीजेपी सरकार ही सक्षम है और जनता को एकजुट होकर पार्टी को समर्थन देना चाहिए।