आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस पलटी, कांटी के 4 लोग सहित 11 घायल
दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही एक बस एक्सप्रेस-वे पर पलट गई, जिससे 11 लोग घायल हो गए। घायलों में कांटी के चार निवासी भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
-1761360111512.webp)
हादसे के बाद आक्रोशित युवकों को समझाते एडीसीपी सिटी आदित्य। (जागरण)
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर/लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रेवरी टोल प्लाजा से करीब दो किमी पहले दिल्ली से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर लखनऊ काकोरी के पास सड़क से नीचे गिर गई।
हादसे में घायल हुए लोगों में कांटी कलवारी के पिता-पुत्र समेत चार के अलावा अन्य शामिल है। यात्रियों ने बताया कि बस दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी।
यात्री बद्री शाह, ममता, कविता सिंह, अरविंद कुमार, राकेश, प्रीति, संजीव, पुनीत राजपूत, विक्की, रोशनी, सागर कुमार को हल्की चोटें आई हैं। काकोरी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया।
प्रथम दृष्टया चालक को नींद आने की वजह से दुर्घटना की बात कही जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसी कैमरे की मदद से पुलिस चालक और परिचालक की तलाश में जुटी है।
ये यात्री हुए घायल
घायलों में मुजफ्फरपुर के कांटी कलवारी इलाके के राजा कुमार (25) पुत्र बद्री शाह, बद्री शाह (55), ममता पत्नी राजीव कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, आरव पुत्र राजीव उम्र करीब 11 वर्ष, प्रीति पुत्री पवन कुमार सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी-सहरसा, विक्की कुमार पुत्र दिनेश पाण्डेय उम्र करीब 22 वर्ष निवासी-पिपराखेला, जनपद मोतिहारी, रोशनी विक्की उम्र करीब 20 वर्ष निवासी-पिपराखेला, जनपद मोतिहारी घायल हुए हैं।
वहीं, अरविंद कुमार पुत्र राम आसरे उम्र करीब 34 वर्ष निवासी-कुल मौढ़, जनपद सन्त कबीरनगर उ.प्र., राकेश पुत्र रणविजय सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी-सिसोला, हमीरपुर, काजल पत्नी राकेश उम्र करीब 31 वर्ष निवासी-सिसोला, हमीरपुर, नरेश कुमार मिश्रा उम्र करीब 61 वर्ष निवासी-सिलीगुड़ी, प. बंगाल शामिल है।
इधर, सड़क दुर्घटना में कलवारी निवासी बद्री साह के साथ उनके पुत्र राजा कुमार, पुत्री ममता कुमारी तथा नाती आरव घायल हुए हैं। इलाज के उपरांत सभी निजी वाहन से घर लौट आये हैं। घायल विक्की कुमार ने बताया कि इनके पिता एक पखवाड़ा पूर्व दिल्ली एम्स में इलाज करने के लिए गए थे।
दिल्ली में ही इनकी बहन ममता कुमारी सपरिवार रहती है। छठ पर्व में शामिल होने के लिए पिता के साथ बहन और भांजा भी आ रहे थे। इसी दौरान बस सड़क दुघर्टना हो गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।