छठ पूजा पर नहीं होगा मोंथा तूफान का असर, उत्तर बिहार में छाएंगे बादल तो कुछ इलाकों में होगा कुहासा
छठ पर्व पर उत्तरी बिहार में मोथा तूफान का ज्यादा असर नहीं होगा, बादल छाए रहेंगे। दक्षिणी बिहार में इसका प्रभाव अधिक रहेगा। छठ की सुबह कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। चक्रवात के कारण उत्तरी बिहार में तापमान बढ़ने की संभावना है, बारिश की आशंका नहीं है। दीपावली के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है।

छठ पूजा पर नहीं होगा मोंथा तूफान का असर
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। छठ पर्व के अवसर पर उत्तर बिहार में चक्रवाती तूफान मोथा का असर ज्यादा नहीं होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिणी बिहार में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा। छठ की सुबह कई क्षेत्रों में कुहासा छाने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर बादल भी दिखाई देंगे।
वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से उत्तर बिहार में तापमान में वृद्धि हो रही है। मोथा तूफान के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश या तेज हवा की संभावना नहीं है।
गिरावट की थी उम्मीद, बढ़ता जा रहा तापमान
दीपावली के बाद से तापमान में गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन इसके बजाय यह लगातार बढ़ रहा है। पूर्व में मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में यह बताया गया था कि दीपावली के बाद तापमान में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। लोग रात में अपने घरों में पंखा चला रहे हैं, जिससे गर्मी की अनुभूति हो रही है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में पछिया हवा की रफ्तार प्रति घंटे दो किमी रही है।
इस सप्ताह का तापमान
26 अक्टूबर - 33.5 डिग्री
25 अक्टूबर - 33.2 डिग्री
24 अक्टूबर - 33.1 डिग्री
23 अक्टूबर - 32.2 डिग्री
22 अक्टूबर - 32 डिग्री
21 अक्टूबर - 32.1 डिग्री
20 अक्टूबर - 31.9 डिग्री

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।