दिन में भी बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के लिए जारी किया ALERT
Bihar cold wave alert: दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब सुबह-शाम व रात के साथ ही साथ दिन में भी ठंड बढ़ने का अनुम ...और पढ़ें

Muzaffarpur weather update:सुबह में कुहासा की वजह से दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई है। जागरण
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।IMD alert Bihar: आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने का अनुमान है। अब तक सुबह, शाम और रात में ठंड सताती थी। दिन में धूप का प्रभाव रहता था। इसकी वजह से राहत मिलती थी। अब ऐसा नहीं होने वाला है। दिन में भी ठंड लगेगी। धूप प्रभावहीन होता जाएगा।
डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की ओर से जारी अलर्ट में नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने कहा है कि पछिया का प्रभाव आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है।
तात्पर्य यह कि इसका असर बुधवार से ही देखने को मिल सकता है। सुबह में कुहासा छाया रहेगा। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय आदि जिलों में आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम में बदलाव हो सकता है।
पछिया के कारण तापमान में कमी हो सकती है। सुबह में कुहासा छाया रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन का तापमान भी कम होगा। दिन का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।पूर्वानुमानित अवधि में पांच से सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया चलने का अनुमान विभाग ने जारी किया है।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को सुबह से ही पूरा जिला कुहासे की चादर में लिपटा नजर आया।
इस कारण आम जीवन काफी प्रभावित हुआ। एनएच से लेकर ग्रामीण सड़कों तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई। गाड़ियों के परिचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चालकों ने वाहनों की हेड लाइट जलाकर रखी थी। साढ़े 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने से धीरे-धीरे कुहासा छंटने लगा। वहीं दिन में मद्धिम धूप होने के कारण ठंड की अनुभूति हुई।
मौसम विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सुझाव जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि 21 से 25 दिनों तक के गेहूं की फसल की सिंचाई की जाए। वहीं फसल में खर- पतवार नियंत्रण का ध्यान रखें। आलू के खेत में निकौनी करने का यह सही समय है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।