Highlights:केवटी में मुरारी, अलीनगर में मिश्रीलाल और जाले में जीवेश जीते, सकरा व बरूराज सीट पर भी एनडीए काबिज
केवटी विधानसभा सीट से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को कांग्रेसी से भाजपाई बने मुरारी मोहन झा ने परास्त कर दिया। अलीनगर से वीआइपी के मिश्रीलाल यादव जीत गए। सकरा विधानसभा सीट से जदयू के अशोक चौधरी व बरूराज से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने जीते।

दरभंगा, जेएनएन। दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट पर राजद के बड़े नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद़्दीकी की हार चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी गठबंधन में सहयोगी रही पार्टी कांग्रेस में रहे डॉ. मुरारी मोहन झा ने कमल थाम कर लालटेन बुझा दिया। यह महागठबंधन के लिए बड़ी हार मानी जा रही है। जाले विधानसभा सीट पर भाजपा के जीवेश कुमार जीत और अलीनगर में वीआइपी के मिश्रीलाल यादव चुनाव जीत गए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा सीट से जदयू के अशोक चौधरी और बरूराज विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह को विजयश्री मिली है। खबर में जानिए किसको मिले कितने वोट...
Keoti Chunav 2020 Results Updates
डॉ. मुरारी मोहन झा-भाजपा-76372
अब्दुल बारी सिद्दीकी-राजद- 71246
- केवटी से भाजपा के मुरारी मोहन झा को कुल 76,372 जबकि राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 71,246 मत मिले हैं। अब्दुल बारी सिद्दीकी को करीब पांच हजार मतों से मात खानी पड़ी।
-केवटी विधानसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां एनडीए से भाजपा के डॉ.मुरारी मोहन झा की राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी से कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। यही हुआ भी। अन्य प्रत्याशी कहीं मुकाबले में नहीं दिखे।
-केवटी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। हालांकि पिछले चुनाव में जदयू के डॉ.फराज फातमी ने भाजपा के अशोक कुमार यादव को 7830 मतों से हरा दिया था।
- केवटी विधानसभा सीट पर 413 ईवीएम में बंद मतों की गिनती शिवधारा स्थित बाजार समिति में हुई।
-केवटी विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में सात नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं की कुल संख्या 266544 है। यहां 55.30 फीसद मतदान हुआ था।
Jale Chunav 2020 Results Updates
जीवेश कुमार-भाजपा - 87376
मस्कूर अहमद उस्मानी-कांग्रेस-65580
- जाले से भाजपा के जीवेश कुमार को कुल 87,376 जबकि कांग्रेस के मस्कूर अहमद उस्मानी को कुल 65,580 मत मिले। इस प्रकार जीवेश कुमार ने करीब 22 हजार मतों से जीत हासिल की।
-जाले विधानसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों ने चुनावी दंगल लड़ा। यहां एनडीए से भाजपा के जीवेश कुमार मिश्र की कांग्रेस के मसकूर अहमद उस्मानी से कांटे की टक्कर थी। जीवेश कुमार बढ़त बनाए हुए थे। और अंत में परिणाम उनके पक्ष में रहा।
-जाले विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था। 2015 के चुनाव में भाजपा के जीवेश मिश्रा ने जदयू के ऋषि मिश्रा को 4620 मतों से हराया था।
-जाले विधानसभा सीट के प्रत्याशियों का भाग्य 445 ईवीएम में बंद था। शिवधारा स्थित बाजार समिति में मतगणना शुरू हो गई है।
-जाले विधानसभा सीट के लिए अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की संख्या 285262 है। 53.80 फीसद वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
Alinagar Chunav 2020 Result Updates
मिश्रीलाल यादव-वीआइपी- 61082
विनोद कुमार मिश्र-राजद-57981
-अलीनगर से वीआइपी के मिश्रीलाल यादव को कुल 61,082 जबकि राजद के विनोद कुमार मिश्र को कुल 57,981 मत मिले। इस तरह से करीब तीन हजार मतों से मिश्रीलाल यादव जीतने में सफल रहे।
-अलीनगर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां एनडीए से वीआइपी के मिश्रीलाल यादव की कांटे की टक्कर राजद के विनोद कुमार मिश्र से थी। लोजपा के राजकुमार मिश्र को 8850 मत मिले।
-अलीनगर विधानसभा सीट को राजद का गढ़ माना जाता है। यहां से राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी जीतते रहे हैं। 2015 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के मिश्रीलाल यादव को 13460 मतों से हराया था।
-अलीनगर विधानसभा सीट की 392 ईवीएम में बंद मतों की गिनती शहर के शिवधारा बाजार समिति में हुई।
-अलीनगर विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में सात नवंबर को मतदान हुआ था। यहां 251508 मतदाताओं में से 55.20 फीसद वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
Sakra Chunav 2020 Results Live Updates
अशोक कुमार चौधरी-जदयू- 67265
उमेश कुमार राम-कांग्रेस- 65728
- सकरा से जदयू के अशोक कुमार चौधरी चुनाव जीत गए हैं। अशोक चौधरी को 67265 तो कांग्रेस के उमेश कुमार राम को 65728 मत मिले।
-सकरा विधानसभा सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में डटे रहे। यहां राजग के जदयू प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी की कांटे की टक्कर कांग्रेस के उमेश राम से थी। अंतिम समय तक मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा। हालांकि अशोक चौधरी करीब दो हजार मतों से चुनाव जीत गए। लोजपा के संजय पासवान को 13528 मत प्राप्त हुए।
-सकरा विधानसभा सीट से 2015 के चुनाव में राजद के लालबाबू राम निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भाजपा के अर्जुन राम को करीब 13 हजार मतों से शिकस्त दी थी।
-सकरा विधानसभा की 376 ईवीएम के मतों की गिनती राजकीय कन्या पॉलिटेकनिक, बेला मुजफरपुर में हुई।
-सकरा विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में सात नवंबर को वोटिंग हुई थी। कुल 241844 मतदाताओं में से 60.50 फीसद वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
Baruraj Chunav 2020 Results Live Updates
अरुण कुमार सिंह-भाजपा-87407
नंद कुमार राय-राजद-43753
-बरुराज में भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने हार का बदला ले लिया। वे राजद के नंद कुमार राय से 44 हजार मतों से चुनाव जीत गए।
-बरूराज विधानसभा सीट के चुनावी दंगल में 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। यहां राजद विधायक नंदकुमार राय का मुकाबला भाजपा के अरुण कुमार सिंह से रहा। हालांकि अरुण सिंह आरंभ से ही बड़ी बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें 87407 जबकि नंद कुमार राय को 43753 मत मिले। बसपा प्रत्याशी हीरालाल केडिया 22 हजार से अधिक मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
-बरूराज विधानसभा सीट पर 2015 के चुनाव में राजद के नंदकुमार राय ने भाजपा के अरुण कुमार सिंह को 4909 मतों से हराया था।
-बरूराज विधानसभा सीट पर डाले गए मत 393 ईवीएम में बंद थी। सुबह आठ बजे से इनकी गिनती राजकीय कन्या पॉलीटेकनिक, बेला, मुजफ्फरपुर में हुई।
-बरूराज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में तीन नवंबर को मत डाले गए थे। यहां 258458 मतदाताओं में से 61.20 फीसद वोटरों ने मतदान किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।