Jagran Dandiya 2025: दैनिक जागरण "अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगता" 25 सितंबर को जिला स्कूल मैदान में
मुजफ्फरपुर में दैनिक जागरण द्वारा जिला स्कूल के मैदान में 25 सितंबर को जागरण डांडिया 2025 के तहत अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक स्कूल भाग लेंगे। शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दैनिक जागरण की ओर से जिला स्कूल के मैदान में 'जागरण डांडिया 2025' के तहत अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर को होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शाम छह बजे से इसका आयोजन होगा। इसमें एक दर्जन से अधिक स्कूल शामिल होंगे।
विदित हो कि नवरात्र में जागरण डांडिया का हर वर्ष आयोजन किया जाता है। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। स्कूल के छात्र-छात्राओं को इसमें प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाली स्कूल की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेष जानकारी के लिए 9523590550, 9102741118, 8429020192 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।