Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: मनियारी में किशोरी से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर किया हंगामा

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 10:46 PM (IST)

    मनियारी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी, जो रिश्ते में पीड़िता का चाचा है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है और मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। 

    Hero Image

    प्रस्तुति को लेकर इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, मनियारी। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

    घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह आरोपित के दरवाजे पर हंगामा किया। भीड़ में से किसी ने उसके घर पर पत्थर भी फेंके। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित गांव के रिश्ते से किशोरी का चाचा बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां शुक्रवार की शाम दो और बच्चों को लेकर मायके गई थीं, जबकि घर पर केवल किशोरी और उसके पिता मौजूद थे।

    रात लगभग दो बजे खिड़की से आवाज सुनकर किशोरी की नींद खुली। खिड़की पर केवल एक प्लाई की शीट थी, जिसे किसी ने धीरे से हटाया। डर के मारे किशोरी चौकी से नीचे छिप गई। तभी पड़ोस का एक युवक खिड़की से कमरे में घुस आया।

    आरोपित ने तकिये से मुंह दबाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसके पिता जाग गए, लेकिन आरोपित ने उनसे हाथापाई की और भाग गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पीड़िता का भी मेडिकल जांच कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस को स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय में भेजा जाएगा।

    हाल ही में जमानत पर बाहर आया था आरोपित 

    ग्रामीणों के अनुसार आरोपित युवक हाल ही में दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित मानसिक रूप से विकृत और अक्सर नशे में रहता है। वह पहले भी कई महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें कर चुका है।

    स्थानीय कुछ लोगों की मिलीभगत से कई बार ऐसे मामलों को दबा दिया गया है। वह गांव में अमानत का कार्य करता है और शाम को नशेड़ी तत्वों के साथ बैठकर शराब पीने का आदी है।

    आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। छानबीन जारी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की है।

    -

    -एसी ज्ञानी, एसडीपीओ पश्चिमी टू