Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur News: इंडियन बैंक के अधिकारी की पत्नी का घर में फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 04:27 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में एक बैंक अधिकारी की पत्नी का शव घर में लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    इंडियन बैंक के अधिकारी की पत्नी का घर में फंदे से लटका मिला शव

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग गन्नीपुर इलाके में इंडियन बैंक के एक अधिकारी की पत्नी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकॉला गया। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

    स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के अनुसार मृत महिला बैंक अधिकारी रवि सावर्ण की पत्नी पूजा कुमारी थी। रवि इंडियन बैंक जोनल आफिस में तैनात बताए गए हैं।

    छानबीन के दौरान पुलिस को बताया गया कि 2016 में पूजा (30) की रवि से शादी हुई थी। छह वर्ष की एक बच्ची है, जो स्कूल गई हुई थी। अन्य दिनों की भांति गुरुवार को रवि बैंक चले गए। इसी बीच घर के कमरे को अंदर से बंद कर पूजा ने पंखा के सहारे गले में फंदा लगा लिया।

    घटना की जानकारी के बाद अन्य कर्मचारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि ऑफिस आने के बाद रवि ने पत्नी को कॉल की, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वह घर पहुंचे।

    कलमबाग चौक गन्नीपुर इलाका स्थित निवास स्थान पहुंच कर कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो बैंक अधिकारी की पत्नी पंखे से लटकी मिली। पुलिस की मदद से शव को तुरंत माडल अस्पताल लाया गया।

    यहां से ईसीजी के बाद दिल की धड़कन रुकने की बात सामने आई। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद महिला के मायके से भी लोग वहां पहुंचे।

    भाई ने कहा, दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित, फंसरी लगाकर मारने का आरोप:

    पूजा के भाई खबड़ा निवासी विशाल कुमार ने कहा कि कटरा गनिया निवासी रवि से बहन की शादी कराई थी। शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित व मारपीट किया जा रहा था। विवाद के कारण स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई।

    गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद वह सदर अस्पताल आए। यहां बहन को मृत पाया। उन्होंने कहा कि फंसरी लगाकर इन लोगों ने मार दिया है। दहेज में कभी जमीन तो कभी पैसा मांगा जाता था। क्षमता से अधिक दहेज दिया। फिर भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर उनकी बहन की जान ले ली गई।