मुजफ्फरपुर के धनुषी में गोलीबारी और चाकूबाजी, दो घायल, मुखिया सहित दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धनुषी में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मुखिया अंजनी साह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मामूली विवाद के चलते हुई, जिसमें गलत ढंग से गाड़ी चलाने का विरोध करने पर गोली मारी गई और चाकू से हमला किया गया।

मुजफ्फरपुर में गोलीबारी और चाकूबाजी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धनुषी इलाके में सोमवार की रात गोलीबारी की गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। वही एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
घायलों को एसकेएमसीएच ले जाया गया है। रामपुर हरि थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है।
रामपुर हरि और हथौड़ी थाना के सीमावर्ती इलाका धनुषी चौक पर मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई। वहीं एक युवक को चाकू। दोनों घायलों को एसकेएमसीएच भेजा गया।
गाड़ी चलाने से मना करने पर गोली मार दी
घायल के स्वजन का कहना है कि सहिला बल्ली मुखिया अंजनी साह गलत ढंग से गाड़ी चलाने से मना करने पर गोली मार दी एवं उसके साथियों ने चाकू मार दी। घायलों में सोहन कुमार (45 )एवं राजा कुमार (25) शामिल है। चिकित्सक के मुताबिक घायलों की स्थिति गंभीर है।
आरोपित मुखिया अंजनी साह एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर हरि पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी जब्त की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।