नालंदा में अश्लील वीडियो वायरल करने से खफा महिला ने प्रेमी के पुत्र की करा दी हत्या, गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय लड़के की अपहरण के बाद हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझ गया। पुलिस ने खुलासा किया कि लड़के के पिता की प्रेमिका ने ही अपन ...और पढ़ें
-1768458323365.jpg)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
संवाद सूत्र, चंडी। चंडी थाने क्षेत्र के दररिया बिगहा निवासी नौ वर्षीय लड़के की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले का उद्भेदन चंडी थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर लिया।
लड़के की हत्या उसके पिता की प्रेमिका ने ही अपने दो अन्य पुरुष मित्रों से मिलकर कराई थी। महिला लड़के से इसलिए खफा थी कि उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि महिला का पति दूर शहर में रहकर निजी कंपनी में कामगार है। इस कांड में निभा के दोनों पुरुष मित्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला की गिरफ्तारी उसके गांव बाढ़ थाना क्षेत्र (पटना) के मांगर चक से घटना के कुछ ही घंटे बाद कर ली गई थी।
लड़का सोमवार शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसे ढूंढा जा रहा था।
मंगलवार सुबह गांव के निकट ही उसका शव खेत में फेंका मिला था। वह हरनौत के एक निजी विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था। लड़के और महिला के संबंधों के विवाद में दो सप्ताह पूर्व पंचायत भी बैठी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।